पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माैसम में बदलाव आना शुरू हाे रहा है। बादल कम हुए हैं। इससे उत्तर से हवा आने लगी है। इस कारण रात और दिन का तापमान कम हाेने लगा है। रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 17.4 डिग्री था। यानी करीब डेढ़ डिग्री तापमान कम हुआ है। वहीं दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ है।
एक दिन पहले तापमान 29.4 डिग्री था। यहां भी दाे डिग्री तापमान कम हुआ है। माैसम विभाग का दावा है कि अब अगले एक सप्ताह तापमान कम रहेगा। पश्चिमी विक्षाेभ का असर कम हाेने से तापमान में गिरावट आ रही है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड तेज रहेगी। तापमान कम हाेगा। रातें ज्यादा ठंडी हाेगी। हालांकि दिन में तापमान ज्यादा कम नहीं हाेगा।
पचमढ़ी में भी आया अंतर : हाेशंगाबाद शहर के अलावा हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी माैसम में बदलाव आ रहा है। रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ था। यानी करीब 3 डिग्री तापमान कम हुआ है। दिन का तापमान 24 डिग्री रहा है। एक दिन पहले तापमान 25.8 डिग्री था। करीब 2 डिग्री तापमान कम हुआ है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.