दशहरा पर प्रतिमाओं का विसर्जन छठ पूजा घाट पर क्रेन के माध्यम से होगा। नगर की एबी टाइप कॉलोनी से सटे छठ पूजा घाट के अलावा तवा नदी व अन्य जलस्रोतों को विसर्जन के लिए प्रतिबंधित किया है। छठ पूजा स्थल पर नगर पालिका ने सभी जरूरी सुविधाएं की हैं। यहां गोताखोर सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात रहेंगे। दुर्गा प्रतिमाओं का विधि विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच छठ घाट पर विसर्जन किया। विसर्जन स्थल पर पुलिस बल मौजूद था।
नपा प्रशासन के अध्यक्ष एवं सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हाइड्रा में झूला बनाकर बीच नदी में गोताखोरों ने विसर्जन किया। इस मौके पर पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे तैनात रहे। एसडीओपी महेंद्रसिंह चौहान ने कहा नवदुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से चला। आज के दिन छठ घाट सारनी एवं घोड़ाडोंगरी में देनवा नदी में अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया है। उन्होंने कहा पुलिस बल विसर्जन स्थल एवं रावण दहन कार्यक्रम में पूरी मुस्तैदी के लगे हुए हैं। विजयादशमी के मौके पर थाना परिसर में हथियारों की पूजा अर्चना की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.