पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाल ही में पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हरदा के अनुज जैन आचार्य विद्यासागर के दर्शन कर आशीर्वाद लेने नेमावर पहुंचे। जैन समाज के प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी व पुनीत जैन ने बताया अनुज ने दक्षिण कोरिया में 13वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड की तीन विशिष्ट प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। यह उपलब्धि किसी भी भारतीय के लिए पहली बार थी।
अनुज को ज्ञानार्जन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने अनुज से चर्चा करते हुए बधाई देते हुए मार्गदर्शन भी दिया।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने के बाद अनुज आचार्यश्री के दर्शनार्थ शनिवार काे नेमावर पहुंचे। आचार्यश्री ने अनुज को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने और इसी तरह अपनी प्रतिभा से भारत का नाम गौरवान्वित करने का मंगल आशीर्वाद दिया। अनुज ने जीवन भर सात्विक और संस्कारित रहने का संकल्प लिया। अनुज की उपलब्धि पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा, विधायक आशीष शर्मा, सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट के संजय मैक्स, सुरेश काला, राजू कटनेरा, महेंद्र अजमेरा आदि ने सम्मान किया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.