पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर के अस्पताल गेट से पुराने बायपास तक बन रही लिंक रोड में विवाद आ गया है। काम शुरू होने के बाद रुक गया। ठेकेदार ने कार्य रुकने का विवाद विभागीय अधिकारियों के पास भी भेजा, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद रोड की डिजाइन बदला गई। डिजाइन बदलाने के बाद भी विवाद नहीं थमा। अब विवाद नए रूप में आ गया। एक निजी गार्डन, कई घरों का पानी व कुछ लोगों की जमीन भी इसमें जा रही है। इसी कारण इस रोड का कार्य रुक गया।
जानकारी लगने के बाद पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सज्जन वर्मा नगर में उक्त विवाद का निराकरण करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों पक्षों को बुलवाया। उनसे इस बारे में विस्तृत जानकारी ली। विधायक वर्मा ने ठेकेदार से कहा कि उक्त कार्य को निरंतर जारी रखा जाए। गार्डन संचालक व उक्त परिवारों को बुलाकर पानी कुछ दिन अन्यंत्र स्थान पर ले जाने के लिए कहा। वर्मा ने यह भी कहा कि यह रोड बड़ी मिन्नतों के बाद बन रहा है।
रोड पर सौंदर्यीकरण भी शामिल है। नगर की जीवन रेखा के रूप में यह रोड उभरेगा। ठेकेदार को भी कहा कि रोड ऐसा बनाओ कि सालोसाल तक यह रोड चले। इधर बता दें कि पूर्व में जो रोड की डिजाइन आई थी उसमें काफी हद तक बदलाव हो गया है, उसका मूल कारण जमीन विवाद रहा है। इधर संभवत: शनिवार से फिर काम शुरू हाे सकता है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.