पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अधिकारी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव के संबंध में तैयारियां पूर कर लें, भविष्य में चुनाव होना है। इसकाे लेकर हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया के मास्टर ट्रेनर डाॅ. एसपीएस राणा और डॉ. समीरा नईम ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।
इस बार चुनाव में नाम-निर्देशन ऑनलाइन होंगे। इस संबंध में आरओ, एआरओ और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को अगले सप्ताह ट्रेनिंग दी जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर महेन्द्रसिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, एसडीएम प्रदीप सोनी अादि अधिकारी मौजूद थे।
नगर निगम देवास व 13 नगर परिषदों में कुल 3 लाख 78 हजार 631 मतदाता : बैठक में बताया, जिले में नगर निगम देवास व 13 नगर परिषदों में कुल 3 लाख 78 हजार 458 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 91 हजार 814 पुरूष, 1 लाख 86 हजार 631 महिला व 13 अन्य मतदाता शामिल हैं। 240 वार्डों में 491 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
जिले की 6 जनपद पंचायतों में 8 लाख 1 हजार 915 मतदाता हैं। इसमें 4 लाख 14 हजार 737 पुरूष , 3 लाख 87 हजार 166 महिला व 12 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी तरह जिले की 6 जनपद पंचायतों की 512 ग्राम पंचायतों में 1 हजार 456 मतदान केन्द्र स्थापित किए हैं। बैठक में बताया जिले में 20 जिला पंचायत सदस्य, 138 जनपद पंचायत सदस्य, 512 सरपंच पद व 8 हजार 63 पंच पद हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.