पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जैन समाज ने नवीन प्रतिमाओं को लेकर नारायण विहार काॅलोनी से जैन मंदिर तक जुलूस निकाला। लाभार्थी अशोक प्रधान, दीपक प्रधान, आदित्य प्रधान, अभिषेक सुरेश जैन, संदीप जैन व बालक अर्हन बैठे थे। जिन्हें धोती, दुपट्टा व मुकुट पहनकर इंद्र बनकर बैठाया।
बैंड-बाजे के साथ चल समारोह निकाला। पुरुष सफेद वस्त्र व महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर व बच्चे ध्वज लेकर नृत्य करते चले। जगह-जगह श्रीजी की आरती की। समाज के यूथ क्लब व युवा टीम रोड पर पूरी व्यवस्था बनाकर जुलूस काे आगे बढ़ाते चले। जैन मंदिर पहुंचने पर प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा की।
कलशों की निर्धारित राशि तय कर लाभार्थियाें ने भगवान का जल से अभिषेक किया। आरती कर मंत्रोच्चार से नई प्रतिमाओं को विराजित किया। अशोक प्रधान व महेश जैन ने धार्मिक क्रिया कराई। आदित्य अशोक प्रधान, संदीप जैन, अभिषेक सुरेश जैन व परिवार का समाज की ओर से बहुमान तिलक लगाकर मोती की माला व श्रीफल देकर किया। यूथ व महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। प्रभावना का लाभ मीना दीपक प्रधान को मिला।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.