पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेवा मुक्त किए गए आयुष चिकित्सकाें व स्टाॅफ नर्साें के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें फिर से नाैकरी पर रखते हुए हाथाें-हाथ जाइनिंग दे दी है। विभाग ने दस आयुष चिकित्सकाें के साथ 24 स्टाॅफ नर्स काे जाइनिंग दी है। इनमें छह डाॅक्टराें काे धार शहर व बाकी काे कुक्षी, पीथमपुर व बदनावर भेजा है। इसी तरह 24 स्टाॅफ नर्साे में 14 काे धार शहर, दाे सरदारपुर, तीन बदनावर, तीन कुक्षी व दाे काे पीथमपुर पदस्थ किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 38 में से 18 काे रखकर बाकी 20 काे सेवामुक्त कर दिया था। काेविड के बढ़ते केसेस काे देखते हुए मार्च में हटाए गए 20 में से दस काे रख लिया, लेकिन बाकी दस काे रखने की बजाए छह सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) काे रखने के आदेश जारी किए थे। काेविड में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकाें ने इन कर्मचारियाें काे अनट्रेंड बताया था। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियाें की कमी की वजह से फीवर क्लीनिक, काेविड आईसीयू, काेविड कमांड सेंटर व सैंपलिंग का काम प्रभावित हाे रहा था। मुद्दे काे भास्कर ने उठाते हुए 2 अप्रैल काे खबर प्रकाशित की। इस पर सीएमएचओ ने संज्ञान लेते हुए 5 अप्रैल काे दस आयुष चिकित्सकाें के साथ चाैबीस स्टाॅफ नर्साे काे रखने के भी आदेश जारी किए। सभी काे हाथाें-हाथ जाइनिंग भी दे दी।
इस स्टाॅफ नर्स की यहां पदस्थापना : पार्वती बर्मन, किरण मारू, माेनिका मंडलाेई, समाेति भंवर, लक्ष्मी मुकाती, मीला एस्के, अर्जुन जमरा, सुनीता वास्कला, सीमा साेलंकी, विद्या भाटिया, शकुंतला साेलंकी, सारिका निगवाल, निशा चाैहान, संगीता चाैहान काे जिला अस्पताल धार रखा गया है। इसी तरह किरणा कांवलिया, मेहबूब खान व भूरी साेलंकी काे बदनावर पदस्थ किया गया है। प्रियंका सिंगार, शालू राठाैर काे सरदारपुर, रंगीता जामाेद, संताेष चाैहान, सुशीला डामाेर काे कुक्षी व अर्चना भूर्रा काे पीथमपुर पदस्थ किया गया है।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.