जिले के सेमलिया की महिला का अपहरण करके गुजरात लेकर गए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला को दो महीने पहले दो युवकों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद वे महिला को दत्तीगांव ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने झाबुआ के एक आदमी को महिला सौंप दी। झाबुआ वाला आदमी महिला को गुजरात लेकर गया। जहां महिला को बंधक बनाकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।
इधर, महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट कराई। जांच के दौरान राजगढ़ पुलिस गुजरात गई और महिला को आरोपी से छुड़ाकर वापस लेकर आई। कानूनी प्रक्रिया के बाद महिला को पति के सुर्पुद कर दिया।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी बाबु और अनिल दोनों जबरदस्ती उसे दत्तीगांव लेकर गए। जहां खेत में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद झाबुआ के रहने वाले मुनसिंह उसे गुजरात लेकर गए और झोपड़ी में रोजाना दुषकर्म रहा। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.