पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बार-बार परिवर्तित हाे रहा माैसम फसलाें के लिए अनुकुल नहीं है। फरवरी के छह दिनाें की बात करें ताे 1 से 4 फरवरी तक रात का तापमान 5.7 डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज की गई थी।
जबकि दिन का तापमान 1 से फरवरी के बीच 2.2 डिग्री बढ़ा। वहीं 3 से 4 फरवरी के बीच 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 4 फरवरी से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। 4 से 6 फरवरी के बीच रात के तापमान 7.1 व दिन के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश के कारण ऐसी स्थिति बन रही है।
गेहूं, चने के उत्पादन पर 15-20 प्रतिशत तक असर
कृषि व माैसम वैज्ञानिक डाॅ. केएस किराड़ ने बताया कि माैसम में बार-बार परिवर्तन फसलाें के लिए अनुकुल नहीं है। इससे खेताें में खड़ी फसलाें व सब्जियाें की फसलाें पर असर विपरीत असर पड़ेगा। जिले में गेहूं की बुआई 2 लाख 30 हजार हेक्टेयर में हुई है। जबकि चना 70 हजार हेक्टेयर में हुआ है। फिलहाल यह पकने की स्थिति में है, लेकिन माैसम के बार-बार परिवर्तन के कारण इनके उत्पादन पर 15 से 20 प्रतिशत का असर पड़ सकता है।
जिले में लगभग 2 लाख से ज्यादा किसान हैं। वैसे ताे ज्यादातर किसान अपनी फसलें फरवरी अंत तक काटना शुरू करेंगे, लेकिन धार से राजगढ़ बेल्ट में कुछ किसानों ने अपनी फसलें काटकर सब्जियाें के पाैधे लगा दिए हैं। ऐसे में माैसमी घटना के कारण इनकी बढ़त पर 20 से 25 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है। खासताैर पर कद्दु, भिंडी, पपीता, तरबूज, प्याज आदि फसलाें काे बचाव की जरूरत।
आगे क्या : 3 दिनाें तक ऐसा ही रहेगा माैसम
डाॅ. किराड़ के अनुसार पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी व बारिश के चलते माैसम एक बार फिर ठंड बढ़ी है। आगामी दिनाें तक माैसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी। इस महीने इस तरह माैसमी घटनाएं बनी रहेगी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.