• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • Congress Leaders Put A Stove On The Crossroads, Made A Sev Vegetable, Baked Bread, Garlanded The Cylinder

महंगाई के विराेध में प्रदर्शन:कांग्रेस नेत्रियाें ने चाैराहे पर चाैका-चूल्हा लगा सेंव की सब्जी बनाकर सेंकी राेटी, सिलेंडर काे पहनाई माला

धार2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. महंगाई के विराेध में महिला कांग्रेस ने चाैराहे पर चाैका चूल्हा लगाकर किया प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar
धार. महंगाई के विराेध में महिला कांग्रेस ने चाैराहे पर चाैका चूल्हा लगाकर किया प्रदर्शन।

बढ़ती महंगाई व पेट्राेलियम पदार्थाें के विराेध में बुधवार काे महिला कांग्रेस ने माेहन टाॅकिज चाैराहे पर अनूठा प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने चाैराहे पर ही चाैका-चूल्हा बनाकर राेटी भी पकाई और सेंव की सब्जी भी बनाई। इस दाैरान थाली व चम्मच बजाकर माेदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी के नारे लगाए गए। प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। महिला नेत्रियाें ने लकड़ियाें से चूल्हा जलाकर पहले सेव की सब्जी बनाई। सब्जी बनाकर उसी चूल्हे के अंगारे पर राेटी पकाई।

बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन में गैस सिलेंडर काे फूल-माला पहनाई गई। दरअसल शहर में पेट्राेल 110 रुपए, डीजल 99.15 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 871 रु. जबकि खाद्य तेल 140 रुपए प्रति लीटर है। पिछले आठ दिनाें से पेट्राेल के दाम राताें-रात बढ़ रहे हैं। इसके चलते लाेगाें में लगातार आक्राेश भी बढ़ रहा है। वहीं गैस सिलेंडर की बात करें ताे पूर्व में मिलने वाली सब्सिडी भी अब बंद हाे चुकी है।

सरकार ने जनवरी से अब तक चार बाद सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। इसी के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी धार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रभा बालमुकुंदसिंह गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी के नेतृत्व में लालबाग परिसर से घोड़ा चाैपाटी, मोहन टाॅकिज तक पैदल मार्च निकाल चाैराहे पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन काे ज्ञापन दिया। इसमें रसोई गैस, पेट्रोल डीजल व रोजमर्रा की खाद्य सामग्री तेल, दाल, आदि के दाम कम करने की मांग की।

चुनाव के समय किया वादा पूरा नहीं किया : कांग्रेस पदाधिकारियाें ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनाव के समय मंहगाई को रोकने के कई वादे किए थे। इसमें सरकार पूरी तरह असफल रही है। देश में कोरोना के कारण हर वर्ग को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद सरकार रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसवीरसिंह टोनी छाबड़ा, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष माधुरी सोनी, पार्षद रंजीता चाैहान, ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मैना मारू, वैशाली पडिहार, वैशाली पंवार, माया मीणा सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...