पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अब धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही है। चाैबीस घंटे में दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई है। जबकि रात का तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा है। तीन दिनाें में रात के तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज की गई है।
जबकि दिन का तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ। 28 काे दिन का तापमान 24.8 डिग्री था। 29 काे 1.1 डिग्री बढ़कर 23.7 डिग्री पहुंच गया था। शनिवार काे पुन: तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। हालांकि रात का तापमान अब भी 6 डिग्री हाेने से सर्दी का अहसास बरकरार है। माैसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी बाद से माैसम बदला था। जिसके बाद लगातार माैसम ठंडा हुआ। 28 जनवरी काे ताे सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई थी।
इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ाेतरी हाेने लगी। मगर अब भी माैसम पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। तापमान कम हाेने के साथ सर्द हवाचल रही है। जिससे ठंड अधिक महसूस की जा रही है। माैसम व कृषि वैज्ञानिक डाॅ. केएस किराड के अनुसार पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी के कारण अब शीतलहर का असर कम हाे रहा है। मगर अागामी दाे सप्ताह बाद एक बार फिर माैसम सर्द हाे सकता है। क्याेंकि उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। डाॅ. किराड के अनुसार रात का तापमान 15 डिग्री व दिन का तापमान 29 डिग्री से ऊपर नहीं जाना चाहिए। अगर तापमान बढ़ता है ताे फसल जल्दी पकने की स्थिति बनेगी। जबकि फरवरी अंत तक फसल पकती है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.