• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • For The First Time Soyabean 7551 In The Market Was Sold At Rs. Price Of Quintal Sold, Gram Sold For Rs 420 Less Than The Support Price

नीलामी:पहली बार मंडी में सोयाबीन 7551 रु. क्विंटल के भाव बिका, चना समर्थन मूल्य से 420 रुपए कम में बिका

राजगढ़2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़. व्यापारियाें ने खड़े-खड़े नीलामी में भाग लिया। - Dainik Bhaskar
राजगढ़. व्यापारियाें ने खड़े-खड़े नीलामी में भाग लिया।
  • 57 दिन बाद खुली राजगढ़ मंडी में 34 किसानाें के पहुंचने से डेढ़ घंटे में पूरी हाे गई नीलामी

काेराेना कर्फ्यू के चलते 57 दिन बाद राजगढ़ मंडी खुली। पहले दिन 34 किसान गेहूं, सोयाबीन एवं चना बेचने पहुंचे। सोयाबीन पहली बार रिकाॅर्ड 7551 रु. प्रति क्विंटल के भाव बिकी। इस भाव में अब तक मंडी में साेयाबीन नहीं बिका। 3 माह पहले सोयाबीन के अधिकतम 5 हजार रु. प्रति क्विंटल के भाव किसानों को मिले थे। सुबह 9 बजे से किसान पहुंच गए थे। 11 बजे बाद नीलामी शुरू हाेकर डेढ़ घंटे में पूर्ण हुई। मंडी समिति कर्मचारी शोभाराम पाल ने बताया 23 किसानाें ने 479 क्विंटल गेहूं बेचा। अधिकतम भाव 1921 रु., न्यूनतम 1705 रु. प्रति क्विंटल रहे।

5 किसानों ने 70 क्विंटल सोयाबीन बेचा। अधिकतम भाव 7551 रु. व न्यूनतम 7220 रु. प्रति क्विंटल रहे। 19 क्विंटल चना एवं 5 क्विंटल डाॅलर चने की भी आवक हुई। देसी चना अधिकतम 4680 रु. एवं डाॅलर चना 6 हजार रु. क्विंटल बिका। इसकी आवक मात्र 2 क्विंटल हुई। जबकि इस साल चने का समर्थन मूल्य 5100 रु. है। मंडी में व्यापारियों के लिए कुर्सियों पर बैठकर नीलामी में भाग लेने की व्यवस्था की थी। किंतु व्यापारियाें ने खड़े-खड़े नीलामी में बोली लगाई।

मंडी कर्मचारियाें व किसानाें के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया था लेकिन काेई पूछताछ नहीं की गई। नीलामी प्रक्रिया में मंडी कर्मचारी शंकर परमार, अंतरसिंह मुजाल्दा, गब्बर मेड़ा सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। मंडी सचिव एचआर पाटीदार ने बताया कम संख्या में किसान आए थे। पूर्व में कैंप लगाकर मंडी कर्मचारियाें का टीकाकरण किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...