पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जैन धर्म के दो तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव 9 जनवरी शनिवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार के समीप 555 साल पुराने संकटमोचन आहू पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर विभिन्न कार्यक्रम हाेंगे।
9 जनवरी को सुबह 7.30 बजे जिनबिम्ब अभिषेक एवं शांतिधारा, सुबह 8.30 बजे नित्य पूजन मनोकामनापूर्ण पार्श्वनाथ महामंडल विधान, सुबह 9.45 बजे शिखर पर धर्म ध्वजारोहण, सुबह 10 बजे श्रीजी की शाेभायात्रा पालकी धर्मसभा, सुबह 11 बजे क्षुल्लिका जी के मंगल प्रवचन, सुबह 11.45 बजे पांडुक शिला पर श्रीजी के जन्माभिषेक, सुबह 12.15 बजे वात्सल्य भोज एवं समापन।
इस आयोजन में देशभर के कई श्रद्धालु भाग लेंगे। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव यादव को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी आशु एवं पारस गंगवाल ने दी।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.