पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में नव दिवसीय रामचरितमानस एक कुंडीय यज्ञ चल रहा है। सोमवार को सुबह भगवान शिवजी का अभिषेक पंचामृत से किया गया। मंदिर के महंत मोहनदास त्यागी, यज्ञाचार्य पं. शैलू शर्मा के साथ आचार्य पंडित की मौजूदगी में सुबह से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। यज्ञ कुंड में राेजाना 1100 आहुति दी जा रही।
रामचरितमानस में भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए यज्ञाचार्य पं. शर्मा ने कहा भक्तों की भक्ति के आगे ईश्वर भी दौड़े चले आते हैं। जहां आत्मा है वहां परमात्मा है और जहां परमात्मा है वहां आत्मा है।
84 लाख योनियों में से मनुष्य की योनी सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि मनुष्य योनी में ही धर्म-कर्म, परमार्थ, सेवा, दान, वैभव और वैराग्य सभी का आनंद लिया जा सकता है। जो अन्य किसी भी योनी में संभव नहीं है इसलिए मनुष्य को अपना मन ईश्वर में लगाना चाहिए। मुख्य यजमान पवन-संगीता यादव, कमल-बिंदु मोदी, महेंद्र-रीना निगवल यज्ञ में आहुति दे रहे हैं।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.