पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय में साेमवार से 12वीं कक्षा के शेष विषयों का मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ। जिले के दूर-दराज के क्षेत्राें से आने वाले कर्मचारियाें काे पहले ही दिन फजीहत का सामना करना पड़ा। किसी काे बाइक चलाना नहीं आती है ताे बेटे काे लेकर आए काेई अपने दाेस्त काे साथ लेकर आया। महिला कर्मचारियाें की सबसे अधिक परेशानी हुई। उन्हें अपने साथी शिक्षकाें के साथ 100 से 150 किमी का सफर तय करके आना पड़ा। यहां आने के बाद दाेपहर एक बजे तक भी मूल्यांकन का कार्य शुरू नहीं हाे सका। साेशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या अधिक हाेने से हाॅल में उन्हें पास-पास ही बैठना पड़ा। यहां तक की परिसर में भी दूरी का काेई पालन नहीं हुअा। शिक्षकाें ने आदेश में संशाेधन के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य काे आवेदन दिया।
डही ब्लाॅक के आराडा के मदनसिंह खरते ने बताया कि वे 160 किमी बाइक से आए। इसी प्रकार निसरपुर के मुकेश कुमार गेहलाेत और शिक्षिका वसु चाैहान 150 किमी दूर से यहां पहुंचे। सुबह 7.30 बजे निकले और 11.45 बजे यहां पहुंच पाए। बाकानेर की सयानी अचाले 115 किमी से अन्य शिक्षकाें के साथ पहुंची। मुकेश राठाैर जिराबाद से दाेस्त काे लेकर अाए जिसने बाइक चलाई। इसी प्रकार अतुल त्रिवेदी राजगढ़ से अपने बेटे काे लाए वे बाइक चलाना नहीं जानते। सभी का कहना है कि चार घंटे आने में और चार जाने में लगेंगे।
साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाे पाया
उत्कृष्ट विद्यालय में दाे हाॅल और 15 कमरे हैं। 8 कमरे अलग से लिए हैं। 6 फीट की दूरी का नियम है। इस व्यवस्था में 276 लाेगाें काे बैठा सकते हैं। आदेश 408 लाेगाें काे दिया है। हाॅल में हुई मीटिंग में डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाे पाया। मामले में प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार का कहना है कि 100 लाेग अन्य कामाें में हैं वे नहीं आ पाएंगे। 350 के बैठने की व्यवस्था है। साेशल डिस्टेंसिंग भी हाेगी।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.