धार में 200 करोड़ से अधिक कीमत की जनकल्याण हितार्थ भूमि की अफरा-तफरी मामले में आरोपी विवेक तिवारी के माध्यम से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। इन जानकारियों के बूते पर पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्यों को प्रमाणिक करने में मजबूत हो गई है।
तिवारी का 2 दिसंबर को कोर्ट ने 6 दिसंबर तक रिमांड मंजूर किया है। शुक्रवार को पुलिस को पूछताछ में काम की जानकारियां हासिल हुई हैं। इधर दूसरे आरोपी सुधीर उर्फ बनी दास की दूसरे सत्र की रिमांड अवधि में पुलिस उसके द्वारा बताई गई जानकारियों को अभी लिखित कर रही है।
दूसरी शिकायतों पर भी जांच शुरू
पुलिस शिकंजे में आए भू-माफियाओं के आने के बाद शिकायतों का दौर चल रहा है। पुलिस के पास पूर्व में भी कई शिकायतें आरोपियों द्वारा जमीन की अफरा-तफरी की गई थी। पुलिस अब दूसरी शिकायतों में भी जांच प्रारंभ कर रही है।उल्लेखनीय है कि मसीह अस्पताल की भूमि का भी सौदा किया गया है।
इसमें आरोपित सुधीर उर्फ बनी दास ने इसका सौदा किया है। वर्तमान में यह जमीन शासन के कब्जे में है, लेकिन इसकी जांच भी शुरू हो गई है। इसी के साथ आनंद नगर और किले के सामने किए गए आरोपियों के सौदों की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो किले के सामने सरकारी भूमि का सौदा किया गया है, जिसमें फर्जी मुख्तियारनामे के माध्यम से खरीदी-बिक्री की गई है। इनसे जुड़ी तमाम जमीन की शिकायतों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। यदि इसमें पुलिस को इनके खिलाफ प्रमाण मिलते हैं तो और एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
जमीन घोटाले में 1 ही दिन में 13 लोगों की गिरफ्तारी के बाद करीब 12 लोग फरार चल रहे हैं। इसमें जमीन घोटाले का मास्टर माइंड चौथा आरोपी सुधीर शांतिलाल भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 12 सह आरोपी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। क्राइम ब्रांच और सायबर शाखा लगातार ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.