पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा सुबह 8 से रात 8 बजे तक चालू रहेगी। हेल्पलाइन नंबर की मदद से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के साथ ही पालकों व शिक्षकों को भी सभी प्रकार की जानकारियां मिल सकेंगी। टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल करके छात्रों को पढ़ाई के संबंध में मदद मिल सकेगी।
बता दें कि माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किया है। 10वीं की परीक्षा पहले 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को समाप्त हो रही थी तो अब यह अब 30 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा पहले 1 मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त हो रही थी। अब वह 1 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। मई महीने में तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 8 से 11 बजे तक तय किया है। ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।
टाइम-टेबल जारी : 10वीं का अंतिम पेपर 19 मई को होगा
10वीं में अंतिम पेपर जो कि गणित का था वह 15 मई को हो रहा था। उसे अब 19 मई को कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों को गणित के पेपर के लिए 8 दिन का समय मिल जाएगा। वहीं, 12वीं में 11 मई को बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी का पेपर एक ही दिन था। इसे नए टाइम टेबल में बदलकर बायोटेक्नोलॉजी और भारतीय संगीत का कर दिया गया है। वहीं, अब बायोलॉजी का पेपर 11 मई के बजाए 20 मई को होगा। इसके अलावा 12 मई को होने वाला इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेस का पेपर अब 21 मई को होगा। संशोधित टाइम-टेबल मंडल ने जारी कर दिया है।
इधर..पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम होंगे
स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पूर्वानुसार ही दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रसारण करेगा। यह रेडियो पर सुबह 10 से 11 और शाम 5 से 5.30 बजे तक एवं दूरदर्शन पर दोपहर 12 से दोपहर 1.30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
दूरदर्शन पर कक्षा छठी से आठवीं के लिए विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान में विषय आधारित शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इसी प्रकार रेडियो पर कक्षा पहली से आठवीं के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों में और शाम के प्रसारण में खेल, योग, कला, म्यूजिक, यातायात नियम जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। सभी जिलों के कलेक्टर्स को इस संबंध में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए समुचित निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.