पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बह के 9.30 बजे ही थे। सीवरेज का काम शुरू किए कुछ ही देर हुई थी। लगभग 8 से 10 मजदूर काम कर रहे थे अौर सौरभ उर्फ सागर (27) पिता धीरज सोनी निवासी सटरड़ा गुजरात भी हमारे साथ ही था। नाला लगभग 20 फीट तक खुद चुका था। पाइप डाला जा रहा था, तभी अचानक नाले के पास पड़ी मिट्टी धंस गई। ढेर पर खड़ा सागर भी भी मिट्टी के साथ गहरे नाले में चला गया। सभी मजदूर और मैं घबरा गए। कुछ सोचते-समझते इससे पहले हम सभी दौड़े और एक-एक कर नाले में उतरे।
साथी अभय कुमार साहू, वसीम खान भी फावड़ा लेकर अंदर आ गए। मैंने भी फावड़ा लिया और नाले में उतर गया। जल्दी करते हुए हमने लगभग 15 मिनट में काफी मिट्टी हटा ली और सागर तक पहुंच गए। वह अचेत था... हमारी घबराहट बढ़ गई। इतने में एम्बुलेंस भी आ चुकी थी। तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तक तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सागर दो साल से हमारी कंपनी के साथ काम कर रहा था। काफी होनहार था। उसके जाने से सभी लोग दुखी हैं।
पिता को लकवा, उन्हें नहीं बताया: भाई आशीष
घटना के बाद सागर के बड़े भाई अाशीष भी शनिवार रात पत्नी के साथ पहुंचे। भाई काे देखकर फफक पड़े। बोले- घर का लाड़ला था सागर। सागर सबसे छाेटा भाई था। पिता काे लकवा है। उन्हें अभी नहीं बताया है। सूर्यास्त हाेने से पीएम रविवार की सुबह किया जाएगा।
हादसे के कारण, मिट्टी गीली या पास में ब्रेकर
1. बायपास के किनारे जहां नाली खोदी गई थी। उसके पास कच्चा नाला बरसों से बह रहा है। इससे मिट्टी मंे नमी हो गई थी। जिससे मिट्टी धंसी।
2. घटनास्थल से 30 मीटर दूर खलघाट-मनावर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर है। यहां वाहनों के गुजरने से कंपन होता है। इससे मिट्टी धंस सकती है।
पप्पू ने कंधे पर डाला और जैसे-तैसे सागर को बाहर लेकर आया
बटुकभाई ने बताया जब सागर तक पहुंच गए तो नगर के एक युवक पप्पू मांझी भी हमारे साथ ही था। उसने सागर को तुरंत कंधे पर डाला और बाहर आने की कोशिश करने लगा लेकिन जगह कम हाेने और मिट्टी गिली हाेने से पैर धंसने लगे वह बाहर नहीं आ पा रहा था। तभी अन्य साथियों ने कंधे पर सागर काे ला रहे पप्पू काे खींचते हुए नाली से बाहर निकाला। इतनी देर में एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी थी और वह अस्पताल जाने को बिल्कुल तैयार थी। सागर को उसमें लेेटाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.