पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अब महिलाओं के नाम पर संपत्ति लेने पर पंजीयन शुल्क में 2 फीसदी की छूट मिलेगी। अब महिलाओं की संपत्ति के पंजीयन पर 12.50 फीसदी की जगह 10.50 फीसदी शुल्क लगेगा। यानी एक करोड़ की संपत्ति पर उन्हें दो लाख रुपए की अतिरिक्त राहत मिलेगी। हालांकि यह छूट अकेले महिला के नाम पर संपत्ति लेने पर ही मिलेगी। यदि महिला के साथ पुरुष का नाम है तो छूट नहीं मिलेगी। यानी पति-पत्नी संयुक्त रूप से संपत्ति लेते हैं तो उन्हें 12.50 फीसदी शुल्क ही देना होगा। इसके पहले वर्ष 2014 तक भी छूट मिलती थी और रजिस्ट्री शुल्क कम लगता था। अब 7 साल बाद फिर महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर छूट मिलेगी। गौरतलब है कि 8 मार्च महिला दिवस पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर दो फीसदी छूट का ऐलान किया था। अब इसके आदेश जारी हुए हैं। इस फैसले के बाद महिला के नाम पर रजिस्ट्री का ग्राफ बढ़ेगा : जानकारी के अनुसार 7 साल पहले जब महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री पर छूट मिलती थी तब ज्यादातर रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होती थी। इसके बाद यह छूट खत्म हो गई थी तो पुरुष के नाम पर रजिस्ट्री का आंकड़ा बढ़ गया था। अब महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री होने की संख्या फिर बढ़ जाएगी।
अब महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने
पर इस तरह मिलेगा आपको फायदा
10 लाख रुपए के प्लाॅट की रजिस्ट्री महिला के नाम पर कराने पर अभी 9.50 फीसदी स्टाॅम्प ड्यूटी और 3 फीसदी पंजीयन शुल्क मिलाकर 12.50 फीसदी रजिस्ट्री का शुल्क लगता है। इससे रजिस्ट्री पर 1.25 लाख रुपए खर्च होते हैं। अब रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प ड्यूटी तो 9.50 फीसदी ही लगेगी लेकिन पंजीयन शुल्क 1 फीसदी लगेगा। इससे रजिस्ट्री पर 10.50 फीसदी शुल्क लगेगा। इससे महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 1.05 लाख रुपए ही खर्च होंगे। यानी 20 हजार रुपए की बचत होगी।
वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं
{ दस लाख रुपए का प्लाॅट खरीदा तो कितनी बचत होगी?
- गाइडलाइन के हिसाब से 20 हजार रुपए की बचत होगी।
{ 25 लाख रुपए का मकान खरीदा तो कितना फायदा होगा?
-यदि कंस्ट्रक्शन सहित 25 लाख रुपए का मकान है तो रजिस्ट्री कराने पर 50 हजार रुपए की बचत होगी।
{सवाल- यदि प्लॉट पहले से बुक है तो मुझे फायदा मिलेगा।
- नहीं मिलेगा।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.