पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनवरी के आखिरी दिन भारी पड़ रहे हैं। तीन दिन से तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है। पूरे ठंड के सीजन में जनवरी अंत में ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। क्योंकि, दिसंबर महीने में सिर्फ एक ही दिन ही तापमान 6 डिग्री के करीब रहा था। हालांकि, अब तक ठंड ने पिछले सालों का रिकार्ड नहीं तोड़ा है।
जिले में अब ठंड कंपकंपाने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा, शीत लहर के कारण दिन में भी ठंडक रही। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। अभी जनवरी महीने में दो दिन 7 डिग्री से नीचे रहा है।
ये सीजन का सबसे सर्द महीना रहा, क्योंकि, दिसंबर में 1 दिन ही तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया पूर्वी हवाओं के कारण ठंड आ रही है। एक-दो दिन और ठंडक बनी रहेगी। फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू होगा। तब हवा का रूख उत्तरी हो जाएगा। ऐसे में तापमान में बढ़त होगी।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.