गृह मंत्री का पुतला फूंका:युवक कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा का पुतला जलाया, पुलिस ने छीनकर बुझाया

झाबुआ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक कांग्रेस द्वारा जलाए गए पुतले काे पुलिस ने इस तरह बुझाया। - Dainik Bhaskar
युवक कांग्रेस द्वारा जलाए गए पुतले काे पुलिस ने इस तरह बुझाया।
  • दिग्विजयसिंह व कार्यकर्ताओं पर भोपाल में वाटर केनन के इस्तेमाल का विरोध

राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कार्यकर्ताओं पर भोपाल में पुलिस द्वारा वाटर केनन का उपयोग करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका। छीना-झपटी के बीच जलता पुतला पुलिस ने बुझा दिया।

विरोध प्रदर्शन की खबर लगते ही बुधवार सुबह स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई। युवक कांग्रेस सुबह 11 बजे पुतला दहन करने वाले थे। लिहाजा एसडीएम सोहन कनाश व तहसीलदार भी यहां पहुंच गए थे। धीरे-धीरे कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। इस बीच पुलिस की नजर बचाते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे युवक कांग्रेस का एक कार्यकर्ता रामकृष्ण आश्रम से एक जलता हुआ पुतला लेकर बस स्टैंड चौराहे की ओर पहुंचा। यह देख पुलिस जवान उसके पास पहुंचे और जलते हुए पुतले को बुझाया।

कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश सरकार और गृह मंत्री मिश्रा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबर, पार्षद बबलू कटारा, आशीष भूरिया, गौरव सक्सेना सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।