पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुक्षी क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क बनाने एवं कुक्षी, धरमपुरी, मनावर की समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक रंजना बघेल, पूर्व विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े में भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बघेल ने बताया कृषि क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क खोलने से क्षेत्र के मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र में कोई बड़ा उद्योग नहीं होने से क्षेत्र के मजदूरों को अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने के लिए जाना पड़ता है।
कुक्षी क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ प्रदेश की कपास की उत्पादकता में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। निसरपुर के किसानों की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बघेल ने मनावर क्षेत्र में किसानों की सिंचाई को लेकर चतुर्थ चरण की नहर की समस्या से मुख्यमंत्री काे अवगत कराया। धरमपुरी के पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कमलेश मानवे, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, कैलाश पाटीदार सुंद्रैल आदि माैजूद थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.