पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तहसील में रविवार काे दिनभर बारिश थमी रही। वहीं अलसुबह बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद धूप भी खिली। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
तहसील में शनिवार के मुकाबले रविवार काे अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलाव सुबह बादल छाए रहने के साथ हल्की धुंध भी रही। लेकिन सुबह 10 बजे बाद धूप निकलना शुरू हुई।
जिसके बाद धुंध हटी व तापमान बढ़ने से गर्मी का भी अहसास हुआ। अब दाे दिन इस तरह तापमान रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा रविवार काे माैसम सुहाना हाेने से तहसील के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालापानी, जाम दरवाजा, चाेरल डेम, जानापाव आदि स्थानाें पर बड़ी संख्या में सैलानी तफरीह करने के लिए पहुंचते रहे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.