पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
काेराेना के वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में बूस्टर डाेज लगाने की शुरुआत साेमवार से हुई। पहले दिन मध्यभारत अस्पताल में 42 में से 33 फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर ने यह बूस्टर डाेज लगवाया। जिन्हें नहीं लगा है वे बुधवार काे बूस्टर डाेज लगवाएंगे।
तहसील में पहले चरण में 2100 से ज्यादा लाेगों काे वैक्सीन लग चुकी है। इसमें हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रशासन, पुलिस व सफाईकर्मी शामिल हैं। इसमें जिन्हें 25 जनवरी काे पहले डाेज लगा था। उन्हें अब 28 दिन बीतने के बाद साेमवार से दूसरे चरण का डाेज लगाया जा रहा है। पहले दिन 33 हेल्थ वर्कर ने बूस्टर डाेज लगवाया है। जिन्हें 9 लाेगों ने नहीं लगवाया।
अब बुधवार काे फिर से बूस्टर डाेज लगाने की प्रक्रिया मध्यभारत अस्पताल में शुरू हाेगी। इधर वैक्सीनेशन के बीच काेराेना के पाॅजिटिव केस मिलने में लगातार बढ़ाेतरी हुई है। इसलिए एक बार फिर काेराेना का खतरा बढ़ गया है। इसलिए लाेगाें काे फिर से काेराेना महामारी से बचाव के लिए सतर्कता रखने की जरूरत है।
सैनिटाइजेशन जरूरी : मेडिकल दुकान पर ग्राहकाें से रुपए सीधे एक बर्तन में डलवाए जा रहे है। बर्तन में सैनिटाइजर रखा है। इससे नाेट सैनिटाइज हाे रहे है। उसके बाद उस नाेट काे चिमटे से उठाया जा रहा है।
सुरक्षित भाेले की भक्ति : तेलीखेड़ा स्थित शिव मंदिर में पं. याेगेंद्र शर्मा इस तरह भगवान शिव का काेराेना महामारी से बचाव के साथ अभिषेक करते नजर आए। इसमें उन्हाेंने चेहरे पर फेस मास्क व हाथ में ग्लब्स भी पहन रखा था।
मास्क है जरूरी : शहर में महिला अपनी बालिका काे स्कूल से लेकर दाेपहिया वाहन से घर जा रही थी। तब दाेनाें ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
साेशल डिस्टेंस वाला व्यापार : मध्यभारत अस्पताल के पास मेडिकल दुकान पर इस तरह काेराेना महामारी के प्रकाेप से बचने के लिए प्लास्टिक का कवर लगाकर व्यापार किया जा रहा है। जिससे ग्राहकाें के साथ साेशल डिस्टेंस बनी रही।
...और यह लापरवाही भारी ना पड़ जाए, संभल जाएं
काेराेना महामारी का प्रकाेप जहां फिर से फैल रहा है। वहीं शहर के ड्रीमलैंड चाैराहा से महिला, युवतियां सहित अन्य इस तरह बगैर मास्क के घूमते नजर आए। जो जानलेवा हाे सकता है।
तहसील में काेराेना एक नजर में...
काेराेना वैक्सीनेशन एक नजर में
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.