पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में गुरुवार सुबह इस साल का सीजन का सबसे घना काेहरा छाया। सुबह से ही काेहरे के कारण दृश्यता सिर्फ 20 मीटर की रही। हाईवे पर वाहन चालकाें काे दिन में भी हैडलाइट चालू करना पड़ी। इसके अलावा हवा की रफ्तार भी 15 किमी प्रति घंटे की रही।
सर्दी के माैसम में गुरुवार की सुबह घने काेहरे में लिपटी नजर आई। सुबह 6 बजे से लेकर 8.30 बजे तक इतना काेहरा था कि महू-इंदाै राेड का नजारा ठीक से नजर नहीं आ रहा था। इसमें पैदल चल रहे लाेग भी ठीक से नजर नहीं आ रहे थे। सुबह 10 बजे बाद हल्की धूप निकली। इसके बाद काेहरे का असर खत्म हाे गया। तहसील में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार आगामी दाे दिन और मध्यम काेहरा रहने का अनुमान है।
सुबह 8 बजे : महू-इंदाैर राेड पर वाहनाें की हैडलाइट जलाना पड़ी- सुबह 8 बजे इतना घना काेहरा था कि वाहन चालकाें काे हैडलाइट चालू कर महू-इंदाैर राेड पर आवाजाही करना पड़ी। सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 8.30 बजे तक करीब ढाई घंटे एबी राेड व हाईवे काेहरे से लिपटा रहा।
सुबह 10 बजे : धूप निकली व बादल छाए - सुबह 10 बजे करीब काेहरा छंटना शुरू हुआ। फिर हल्की धूप निकली। वहीं बादल रहने से भी दिनभर सूरज बादलाें के बीच लुकाछुपी करता नजर आया। वहीं तापमान बढ़ने से ठंड का असर भी कम रहा।
ये फायदा : फसलाें काे मिला ऑक्सीजन
काेहरा छाने से फसलाें काे अमृत रूपी ऑक्सीजन मिल गया। किसान माेहनलाल पांडेय का कहना है कि काेहरे के कारण पड़ रही ओस की बूंदाें से चना, गेहूं की फसल काे लाभ हाेगा।
पांच दिन ऐसा रहा अधिकतम व न्यूनतम
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
7 जनवरी 26 16
6 जनवरी 27 11
5 जनवरी 25 12
4 जनवरी 22 14
3 जनवरी 26 15
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.