पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तहसील में गुरुवार दाेपहर काे माैसम बदला व आसपास के ग्रामीण इलाकाें में कहीं बारिश ताे कहीं चने के आकार के ओले गिरे। बारिश व ओला वृष्टि से चने की फसल काे नुकसान हाेने का अंदेशा जताया जा रहा है।
तहसील में दाेपहर 2 बजे बाद माैसम बदला व बादल छाए रहे। शहरी क्षेत्र काे छाेड़कर आसपास के ग्रामीण इलाक मेण, छापरिया, मानपुर, जाम गेट आदि इलाकाें में कहीं तेज बारिश ताे कहीं ओले गिरे। मेढ़ गांव के कैलाश चाैधरी व मुकेश यादव ने बताया की दाेपहर काे बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। करीब 15 मिनट तक ओला वृष्टि हुई। इसके बाद आधे घंटे तक बारिश का दाैर चलता रहा। बारिश के चलते गांव की सड़काें पर पानी बह निकला। वहीं बारिश की वजह से ठंडक भी बढ़ गई।
और... अधिकतम तापमान में आई गिरावट, 27 डिग्री से सीधे 22 डिग्री पहुंचा
माैसम बदलने का सबसे ज्यादा असर तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान दाेपहर 2 बजे करीब 27 डिग्री दर्ज था। वह शाम 5 बजे बारिश और ओला वृष्टि के बाद पांच डिग्री गिरकर 22 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और वो दाे डिग्री गिरकर 11 डिग्री दर्ज रहा।
फसलाें पर ऐसा रहेगा असर : कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र चारेल ने बताया कि बारिश व ओला वृष्टि से प्राथमिक रूप से फसलाें काे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वर्तमान में गेहूं व चना की फसल किसानों ने ली है। मानपुर, मेण आदि गांवाें में कृषि विभाग के अमले काे नुकसान की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। बारिश से चने की फसल काे ही नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.