पत्नी-बच्चों की जिद ने रिटायर्ड फौजी को बनाया हत्यारा!:2 महीने से घर में TV नहीं था; बोला-गुस्से में मैकेनिक ने और भड़का दिया...

अनजीत बाथम/महू (इंदौर)9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

यह खबर हर परिवार को अलर्ट करने वाली है और बताती है कि गुस्से में आपा मत खोइएगा। वर्ना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। मामला इंदौर के महू का है।

इंदौर के महू में TV मैकेनिक की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी तनाव में था। यह बात उसने खुद कबूल की है। दरअसल, उसके घर की TV दो महीने से मैकेनिक के पास पड़ी थी। मैकेनिक उसे बार-बार चक्कर कटवा रहा था। तो इंटरटेनमेंट के लिए पत्नी-बच्चे भी घर में परेशान थे कि दिनभर बैठे क्या करें। रिटायर्ड फौजी का पत्नी के साथ इसी बात पर आए दिन झगड़ा हो रहा था। 8 साल का बेटा भी परेशान करता था। इसी गुस्से में रिटायर्ड फौजी मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा और उस पर बंदूक तान दी। मैकेनिक बोला- मार देगा क्या? आरोपी का जवाब था हां ...और उसने तड़ातड़ चार फायर कर दिए।

मैकेनिक के सिर में दो गोली लगी। वो दुकान पर ही ढेर हो गया। घटना के वक्त उसकी मां मौके पर ही थी। बेटे को खून से लथपथ देख मां बेहोश हो गई। एडिशनल एसपी ऑफिस में सरेंडर के बाद आरोपी ने खुद कहा था- मैं स्ट्रेस में था...।

पढ़िए, दिनदहाड़े हुए मर्डर की इनसाइड स्टोरी
महू का गोकुलगंज इलाका। सोमवार शाम के चार बज रहे थे। आरोपी जयदीप परिहार टीवी मैकेनिक नीलेश उर्फ नीलू अग्रवाल की शॉप पर पहुंचा। वह एक्टिवा से आया था। शॉप पर नीलू की मां उषा अग्रवाल से बात करने लगा। इतने में नीलू भी दुकान पर आ गया। दुकान घर में ही है। नीलू को देखते ही आरोपी ने लाइसेंसी गन निकालकर तान दी। मां उषा कुछ समझ पाती, उसने एक साथ चार फायर कर दिए। नीलू की मां बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी एक्टिवा से भाग निकला।

घटनास्थल पर पड़े ब्लड को मृतक के भाई विकास साफ करते हुए नजर आए।
घटनास्थल पर पड़े ब्लड को मृतक के भाई विकास साफ करते हुए नजर आए।

खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल पर अपने सुझाव दे सकते हैं।

हत्या के बाद पत्नी को फोन लगाकर बोला- मार दिया
मैकेनिक की हत्या के बाद आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को फोन लगाया। बोला- टीवी वाले को मार दिया, तू एडिशनल एसपी ऑफिस आ जा। पत्नी एडिशनल एसपी ऑफिस पहुंची। उसने पति से कहा कि आपने टीवी को लेकर घर बर्बाद कर दिया। इसके बाद वहां से 8 साल के बेटे को लेकर निकल गई।

नीलू की पत्नी बोलीं- 16 दिन से बीमार थे
नीलू की पत्नी का कहना है कि पति की 16 दिन से तबीयत खराब थी। हमारे 7 और 8 साल के बेटा-बेटी हैं। हमारी क्या गलती थी...। नीलू के बड़े भाई विकास ने बताया कि रविवार को नीलू ने दुकान खोली थी। इस दौरान आरोपी से फोन पर उसकी बहस हो गई। उसने दुकान पर आकर छोटे भाई को गोली मार दी।

पुलिस के अफसरों ने देर रात तक घटनास्थल पर जांच की।
पुलिस के अफसरों ने देर रात तक घटनास्थल पर जांच की।

गोलियों की आवाज सुन घबरा गए पड़ोसी
नीलू की दुकान के सामने ही मीणा रहती हैं। उन्होंने बताया कि मैंने आरोपी को एक्टिवा से आते देखा था। इसके बाद मैं गार्डन में झाड़ियां काटने में बिजी हो गई। अचानक गोलियों की आवाज सुनी और देखा तो तब तक आरोपी भाग चुका था। मैं घबराकर घर के अंदर आ गईं।

हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी एक्टिवा से टीवी मैकेनिक की शॉप पर गया था।
हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी एक्टिवा से टीवी मैकेनिक की शॉप पर गया था।

देर रात तक चलती रही जांच
मंगलवार रात 8 बजे तक ग्रामीण एसपी भगवत सिंह, एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने, डीएसपी दिलीप चौधरी, कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह भदोरिया सहित फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच में जुटी रही। मौके की फोटोग्राफी कर चलाई गई गोली के खोल बरामद किए।

टवी मैकेनिक नीलेश अग्रवाल को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।
टवी मैकेनिक नीलेश अग्रवाल को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़िए...

इंदौर में रिटायर्ड फौजी ने सोमवार को TV मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने दुकान पर बैठे मैकेनिक पर चार गोलियां चलाईं। इसके बाद खुद एक्टिवा से एडीशनल SP ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया। मैकेनिक बार-बार कहने के बाद भी टीवी सुधारकर नहीं दे रहा था। इससे आरोपी नाराज था। ​​​​​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...