इंदौर में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन महाभियान चला जाएगा। इसमें 1.62 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 500 सेंटर बनाए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि जिनके पहले डोज के बाद की निर्धारित अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं।
पिछले दिनों 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में इंदौर ने पहला डोज का 100 फीसदी टारगेट पूरा कर देश में पहला स्थान पाया। इस दौरान कुल 28 लाख से ज्यादा को पहला डोज लगाया गया। इधर, अभी तक 11,58,124 लोगों (40.74 फीसदी) लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। ऐसे में अब टारगेट बाकी 60 फीसदी को पूरा करना है। वैसे ‘वैक्सीनेशन महाभियान’ के तहत 21 जून से चले अभियान में करीब 4 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया था। इस लिहाज से जिन लोगों ने कोविशील्ड के डोज लगाए थे, उनके 84 दिनों अवधि हाल में खत्म हुई है। जिसके चलते अब उन्हें दूसरा डोज लगाया जाएगा। मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता के मुताबिक महाभियान 17 सितम्बर को होगा और 1.62 लाख दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैसे अब तक 12 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को पहला डोज लगाया जा चुका है। वैसे कोशिश है कि इस हफ्ते 3.50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज लगाया जा सके। लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पहले डोज के बाद की अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.