इंदौर में न्यू ईयर वेलकम में जश्न और हुड़दंग दोनों हुआ। होटल्स और पब्स में DJ और डांस पार्टीज हुईं। कुछ होटल्स में रशियन डांसर्स को भी बुलाया गया था। पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे तक होटल और पब तो बंद हो गए, लेकिन देर रात तक यूथ सड़कों पर दिखे। पकड़े जाने पर माफी मांगी। बहाने और तर्क दिए। ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ाए लड़के का कहना था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने PSC मेन्स क्लियर कर लिया है। इसी खुशी में ज्यादा हो गई।
इंदौर के विजय नगर इलाके में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा खुद चेकिंग पॉइंट्स का जायजा लेते दिखे। उन्होंने नए साल की बधाई दी तो शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। रात 11 बजे विजय नगर इलाके में युवक-युवती को चेकिंग पॉइंट पर पकड़ा गया। युवक नशे में था। उसने युवती को गर्लफ्रेंड बताते हुए कहा कि सर, इसका PSC का रिजल्ट आया है। यह पास हो गई है। इस वजह से पार्टी मनाने आए थे। ब्रेथ एनालाइजर में अल्कोहल का लेवल ज्यादा होने पर युवक को थाने ले जाकर चालान बनाया गया।
नशे में पुलिस से बहस, पहुंचे थाने
चेकिंग पॉइंट्स पर कुछ ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो नशे में चूर थे। पुलिस से बहस तक करने लगे। ऐसे लोगों को पुलिस थाने ले आई। समझाइश दी गई।
11 बजे बाद पुलिस निकली बाइक पर
रात 11 बजने के बाद पुलिस बाइक्स पर शहर की सड़कों पर निकली। इलाके के सभी होटल्स की जांच कर उन्हें बंद कराया। रात 12 बजे बाद इक्का-दुक्का गाड़ियां नजर आईं। चेकिंग के बाद लोगों को जाने दिया गया।
ये भी पढ़िए:-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.