• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 550 Employees Did Cleanliness In Indore; It Didn't Occur To Me That There Was A Lot Of Color Here.

इसलिए सफाई में नंबर-1 है इंदौर:5 घंटे गेर की धूम, एक घंटे में सड़कें क्लीन; लगा ही नहीं कि यहां जमकर रंग-गुलाल उड़े

इंदौर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। लगातार छह साल से स्वच्छ शहर का तमगा हालिस करने वाले इंदौर ने रंगपंचमी के मौके पर भी मिसाल पेश की। रंगपंचमी पर इंदौर में करीब 5 घंटे तक रंगबिरंगी गेर (होली खेलने वालों के जुलूस) की धूम रही। राजवाड़ा समेत आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आई। जैसे ही गेर खत्म हुई, सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और महज एक घंटे में ही राजवाड़ा को चकाचक कर दिया। ऐसा लगा मानो यहां कुछ हुआ ही नहीं हो।

नगर निगम के करीब 550 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। सड़कों पर फैले रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़ों को साफ करने में जुट गई। अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला और एक से डेढ़ घंटे में ही सड़कें क्लीन कर दी।

रविवार की दोपहर 3 बजे राजवाड़ा पर ऐसा नजारा था। तब गेर निकल रही थी।
रविवार की दोपहर 3 बजे राजवाड़ा पर ऐसा नजारा था। तब गेर निकल रही थी।

इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के CEO मोहन पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का अमला, 15 स्वीपिंग मशीन, 5 हाईप्रेशन जेट्स लेकर जुटा था। 10 कचरा कलेक्शन वाहन, 10 से ज्यादा ट्रेक्टर भरकर जूते-चप्पल व अन्य कचरा भरकर ले जाया जा चुका हैं। पिछले साल से तीन से चार गुना कचरा ज्यादा है।

केवल राजवाड़ा पर 8 से 10 टन कचरा हुआ है। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राजवाड़ा और उसे जोड़ने वाले सभी रास्तों की सफाई की गई। हमने एक से डेढ़ घंटे में ही राजवाड़ा को साफ कर दिया है।

राजवाड़ से आखिरी गेर निकलते ही नगर निगम के सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया।
राजवाड़ से आखिरी गेर निकलते ही नगर निगम के सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया।

कुछ ही घंटों में पहले जैसे हो गया इलाका
गेर की शुरुआत के पहले राजवाड़ा और आसपास का इलाका जैसा था, कर्मचारियों की कुछ घंटों की मेहनत के बाद उसे वापस वैसा ही कर दिया। सुबह जहां लाखों लोग राजवाड़ा और उसके आसपास थे। दोपहर में सफाई के बाद लगा ही नहीं कि यहां इतने लोगों ने रंग गुलाल खेला होगा।

एक घंटे बाद यानी शाम 4 बजे तक राजवाड़ा ही नहीं पूरा गेर मार्ग ही साफ कर दिया।
एक घंटे बाद यानी शाम 4 बजे तक राजवाड़ा ही नहीं पूरा गेर मार्ग ही साफ कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें

इंदौर पर चढ़ा पंचमी का रंग, देखें ड्रोन Video-Photos:3 किमी लंबी गेर राजवाड़ा पहुंची, रंग-गुलाल में सराबोर शहर के लाखों लोग

रंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर से आसमान सतरंगी हो गया। जहां तक नजर पहुंची, वहां जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आए। लोगों का उत्साह चरम पर दिखा। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ी, लोगों का हुजूम बढ़ता गया।

गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में कई लोग परिवार के साथ पहुंचे। 3 किलोमीटर से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 3 बजे के बाद भी चलता रहा। इधर शहर की कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में भी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंग खेलते नजर आए। निगम की गेर में पानी की बौछारें

खबरें और भी हैं...