राहुल गांधी की यात्रा में लव स्टोरी:600km दूर से पति को मिलने आई पत्नी

इंदौर से यज्ञदत्त परसाई6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से एंट्री ली थी। राहुल ने इस शहर को 'मोहब्बत का शहर' बताया, मोहब्बत की एक कहानी उनकी ही यात्रा से भी निकलकर आई है। एक भारत यात्री से मिलने के लिए उनकी पत्नी 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर हैदराबाद से इंदौर आ गईं। पत्नी प्रोफेसर हैं, तो पति तेलंगाना के कांग्रेस नेता। दोनों की लव कम अरेंज मैरिज हुई थी।

हैदराबाद में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर सुजाता ने दैनिक भास्कर से खास बात की। उन्होंने बताया दोनों कब मिले, प्यार कैसे हुआ, शादी-परिवार और पति के 150 दिन के लिए घर से बाहर रहने के फैसले पर भी बात की, पढ़िए पूरी बातचीत...

मैं हैदराबाद से हूं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हूं। हसबैंड को मिलने के लिए इधर (इंदौर) आई हूं। हसबैंड को देखना था, तो आ गई...। सैटरडे-संडे लीव थी। बाकी छुट्‌टी ले ली। हम 80 दिन बाद मिल रहे हैं। यह पहली बार है जब मैं भी भारत जोड़ो यात्रा में हूं।

हमने जब सुजाता से पूछा कि जब पति ने आपको बताया होगा कि वे 150 दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपका क्या रिएक्शन था?

हमारी शादी को 24 साल हो गए। दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी चेन्नई में जॉब करती है, छोटी बेटी पंजाब में B.Tech थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। पति समाज सेवा के लिए काम कर रहे हैं। हम दोनों ने इसके लिए अपनी पर्सनल लाइफ से समझौता किया है। भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने का चांस मिला तो पति ने मुझे बोला था कि वे बहुत खुश हैं...। मैंने भी कहा- आप जाओ और यात्रा करो, लोगों को मोटिवेट करो...।

अपनी लव स्टोरी बताते हुए सुजाता कहती हैं...

हैदराबाद में रहने वाली सुजाता इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। कांग्रेस नेता से उनकी शादी को 24 साल हो गए हैं।
हैदराबाद में रहने वाली सुजाता इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। कांग्रेस नेता से उनकी शादी को 24 साल हो गए हैं।

24 साल पहले जब मैं M.tech कर रही थी, तब ये (पति) कॉलेज में छात्र नेता हुआ करते थे। बंजारा नेता थे। कॉलेज में SC/ST के लिए रिजर्व्ड सीट्स SC/ST स्टूडेंट्स को प्रॉपर डिस्ट्रीब्यूट हो रही है या नहीं, यही देखते थे। इसी बीच हमारी जान-पहचान हुई। हम मिलने-जुलने लगे। बात करने लगे। हमें एक-दूसरे का साथ भाने लगा। उस वक्त फोन नहीं हुआ करते थे, लेटर लिखे जाते थे।

इन्होंने सबसे पहले मेरे चाचा से बात की। ये चाचा से बोले- आपकी लड़की से मैरिज कर सकता हूं? हम एक ही कास्ट से हैं। चाचा ने ऐतराज नहीं किया। चाचा ने इनसे कहा- बाकी परिवार को भी बताएंगे, उनकी तरफ से यस होती है तो करा देंगे शादी। परिवार वालों ने इन्हें देखा, सभी को ये पसंद आ गए। हमारी शादी हो गई।

(जैसा कि प्रोफेसर सुजाता ने दैनिक भास्कर को बताया)

इस दंपती की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चेन्नई में जॉब करती है। छोटी बेटी पंजाब में B.tech थर्ड ईयर की स्टूडेंट है।
इस दंपती की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चेन्नई में जॉब करती है। छोटी बेटी पंजाब में B.tech थर्ड ईयर की स्टूडेंट है।

सुजाता हिंदी समझने-बोलने में अटकीं, पति ने की मदद...
प्रोफेसर सुजाता बातचीत में जब भी हिंदी समझने-बोलने में अटकीं, पति बिल्लैया नाइक ने उनकी मदद की। नाइक ने कहा, पत्नी से तो मिलना हो गया, अब जब पंजाब जाऊंगा तो बेटी भी मिलने आएगी। वो पंजाब में पढ़ती है। जब हमने पूछा कि क्या पत्नी ने उन्हें सरप्राइज दिया, तो वो बोले- नहीं, यहां आने से एक दिन पहले ही पत्नी ने उन्हें बता दिया था कि वे आ रही हैं। वो काफी एक्साइटेड थीं।

यात्रा में 5 किमी भी चलीं प्रोफेसर
प्रोफेसर सुजाता सोमवार की यात्रा में 5 किमी पैदल भी चलीं। वे होटल में ठहरी हैं। पति से कैम्प में मिलने पहुंची थीं। कैम्प में भारत यात्री ही ठहर रहे हैं। यात्रा में शामिल स्थायी यात्रियों को भारत यात्री कहा जाता है। सुजाता कल वापस लौट जाएंगी।

आज MP में यात्रा का 6वां दिन...
कन्याकुमारी से चली भारत जोड़ो यात्रा का आज देश में 83वां दिन है, वहीं मध्यप्रदेश में इसका 6वां दिन है। यात्रा ने मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को बुरहानपुर से एंट्री की थी। प्रदेश के 6 जिलों से होते हुए यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। आज यात्रा इंदौर से आगे बढ़ी।

तस्वीरों में देखिए, इंदौर में यात्रा की कुछ झलकियां...

यात्रा का आज मध्यप्रदेश में 6वां दिन है। कल यात्रा उज्जैन में होगी। राहुल महाकाल के दर्शन के लिए अकेले ही जाएंगे। 30 नवंबर को यात्रा को 1 दिन का ब्रेक दिया जाएगा।
यात्रा का आज मध्यप्रदेश में 6वां दिन है। कल यात्रा उज्जैन में होगी। राहुल महाकाल के दर्शन के लिए अकेले ही जाएंगे। 30 नवंबर को यात्रा को 1 दिन का ब्रेक दिया जाएगा।
साध्वी रामसिया भारती के साथ राहुल गांधी। सोमवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल 'मेरी मर्जी' पर टी ब्रेक लिया।
साध्वी रामसिया भारती के साथ राहुल गांधी। सोमवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल 'मेरी मर्जी' पर टी ब्रेक लिया।
राहुल गांधी ने इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के दौरान साइकिल चलाई। ये साइकिल अमोल वाधवानी की है। अमोल साइकिल राइडर हैं।
राहुल गांधी ने इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के दौरान साइकिल चलाई। ये साइकिल अमोल वाधवानी की है। अमोल साइकिल राइडर हैं।
राहुल गांधी ने इंदौर की सफाई की तारीफ की। उन्होंने कहा- इसका श्रेय नागरिकों और सफाईकर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा- इंदौर को शिकागो बनाएंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर की सफाई की तारीफ की। उन्होंने कहा- इसका श्रेय नागरिकों और सफाईकर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा- इंदौर को शिकागो बनाएंगे।
दिग्विजय सिंह भी यात्रा के समय पूरे समय चल रहे हैं। दोपहर को विश्राम के समय योगा आदि करते हैं। साथियों के बीच भी चर्चा का विषय है कि कैसे कर पा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह भी यात्रा के समय पूरे समय चल रहे हैं। दोपहर को विश्राम के समय योगा आदि करते हैं। साथियों के बीच भी चर्चा का विषय है कि कैसे कर पा रहे हैं।
राहुल 24-25 किमी रोज चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शामिल पदयात्रियों में से कई का छह से आठ किलो वजन भी कम हो गया है।
राहुल 24-25 किमी रोज चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शामिल पदयात्रियों में से कई का छह से आठ किलो वजन भी कम हो गया है।
राहुल गांधी को एक फैन ने महादेव की पेंटिंग गिफ्ट की। काफी तादाद में राहुल गांधी के फैन्स भी इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। वे कहते हैं- राहुल देश जोड़ निकले हैं। बड़ी बात है।
राहुल गांधी को एक फैन ने महादेव की पेंटिंग गिफ्ट की। काफी तादाद में राहुल गांधी के फैन्स भी इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। वे कहते हैं- राहुल देश जोड़ निकले हैं। बड़ी बात है।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यात्रा में स्थायी यात्री को भारत यात्री कहा जता है। ये यात्रा के साथ कश्मीर तक जाएंगे।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यात्रा में स्थायी यात्री को भारत यात्री कहा जता है। ये यात्रा के साथ कश्मीर तक जाएंगे।
इंदौर में राहुल गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा के रूट किनारे खड़े रहे। जब यात्रा खंडवा में थी, तब प्रियंका गांधी भी आई थीं।
इंदौर में राहुल गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा के रूट किनारे खड़े रहे। जब यात्रा खंडवा में थी, तब प्रियंका गांधी भी आई थीं।
रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।
रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़िए...

राहुल बोले- आज आरएसएस के एक व्यक्ति मिलने आए, मैंने कहा- आइए...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर के वैष्णव कॉलेज के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। दैनिक भास्कर ने सवाल किया- मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 58 सीटें बढ़ीं और वोट परसेंट भी बढ़ा। भारत जोड़ो यात्रा से एक मोमेंट दिख रहा है। इसे बरकरार रखने के बारे में क्या सोचते हैं? राहुल बोले- मैं नंबरों पर भरोसा नहीं करता। यहां क्लिक कर पढ़िए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल की प्रमुख बातें...

राहुल की यात्रा में 'बुलेट क्वीन'...

रविवार सुबह इंदौर में राहुल गांधी नए अंदाज में दिखे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बीच ही सड़क पर बुलेट दौड़ा दी। उनकी बुलेट के पीछे पूरी कांग्रेस दौड़ पड़ी। आखिरकार इस बुलेट की एंट्री इस यात्रा में हुई कैसे और इसके पीछे जो लकड़ी का बेड है, वो किसके लिए है? इसकी कहानी आपको गुदगुदा देगी। यहां क्लिक कर जानिए, बुलेटवाले और उसकी ‘बेटी’ की कहानी…

अपने खर्चे पर राहुल के साथ चल रहे पति-पत्नी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2000 किलोमीटर का सफर तय कर कन्याकुमारी से महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यात्रा में 119 भारत यात्री रजिस्टर्ड हैं। ये कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पूरा करेंगे। MP के भी 8 युवा भारत यात्री के तौर पर चल रहे हैं। इस यात्रा में ग्वालियर के रहने वाले बुजुर्ग दंपती भी हैं, जो खुद के खर्च पर पदयात्रा कर रहे हैं।

पति-पत्नी सड़क पर अटैची खींचते हुए कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले दंपती ग्वालियर में प्राइवेट कॉलेज चलाते हैं। दोनों सवा तीन महीने पहले बेंगलुरु अपने बच्चों से मिलने गए थे, वहां भारत जोड़ो का कार्यक्रम घोषित हो गया। इसके बाद ये कन्याकुमारी पहुंचे और अब तक पैदल भारत की यात्रा कर रहे हैं। पढ़िए दोनों की कहानी...।

वो 1 मिनट जब राहुल गांधी भीड़ में घिरे...

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जब राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। राहुल गांधी अचानक कार से उतरे और भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यही नहीं, एक शख्स भीड़ को चीरते हुए उनके नजदीक तक भी पहुंच गया। सिक्योरिटी ने उसे पीछे धकेला।

एक मिनट का यह वाकया वहां हुआ, जहां राहुल की सभा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई थी। राहुल गांधी 7 सितंबर से यात्रा में पैदल चल रहे हैं और अब तक 6 राज्यों में 2000 किलोमीटर चल चुके हैं। 80 दिन में पहली बार ऐसा हुआ, जब राहुल गांधी अचानक भीड़ में जा पहुंचे। यहां क्लिक कर जानिए पूरा घटनाक्रम आखिर हुआ क्या था...।