पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेसहारा बुजुर्गों के लिए शहर में 14 रैन बसेरे बनाए गए थे, लेकिन अब 10 रैन बसेरे ही बचे हैं। सरवटे बस स्टैंड के साथ वहां का रैन बसेरा टूट गया। अरबिंदो हॉस्पिटल में भी रिनोवेशन के चलते रैन बसेरा टूट गया। जिला अस्पताल में रैन बसेरे के भवन में ओपीडी चल रही है।
सामाजिक न्याय परिसर के रैन बसेरे में फीवर क्लिनिक चल रहा है। इसके अलावा शहर में किला मैदान, गंगवाल बस स्टैंड, सुभाषनगर, गाड़ी अड्डा, पीपल्याहाना, सुखलिया, खजराना, पलसीकर कॉलोनी, टीबी हॉस्पिटल और झाबुआ टॉवर वाले रैन बसेरे ही चालू हैं। हर रैन बसेरे की क्षमता 30 से 40 लोगों के बीच है। इस हिसाब से कम से कम 300 लोगों की जगह उपलब्ध हैं लेकिन यहां सिर्फ 76 लोग ही ठहरे हुए हैं। यहां रुके लोगों का कहना है कि उन्हें खुली सड़क पर ही रहना पसंद है। यहां उन्हें रहने को तो मिल जाता है लेकिन भोजन की व्यवस्था नहीं होती। इसके लिए उन्हें बाहर जाना ही पड़ता है। अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया रैन बसेरों में रात रुकने की ही व्यवस्था रहती है। भोजन के लिए शासन की दूसरी योजनाएं और स्थान हैं।
कांग्रेस ने कहा- नगर निगम इंसानों की सफाई नहीं करे
विधायक संजय शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम सहित अन्य कांग्रेस नेता-पदाधिकारी शनिवार को रैन बसेरा पहुंचे। वहां बुजुर्गों से मुलाकात की। इसके बाद वे बुजुर्गों को लेकर डीआईजी से मिले। निगम कर्मचारियों पर एफआईआर की मांग की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना की।
आप ने मानव अधिकार आयोग को शिकायत की
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी ने कहा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव अधिकारों का उल्लंघन किया है। निगम के इस अमानवीय रवैये की मानवाधिकार आयोग में शिकायत भी की है। साथ ही संभागायुक्त को दिया ज्ञापन।
भाजपा ने कहा- बुजुर्गों से ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इंदौर में बुजुर्गों के साथ हुई घटना बेहद दुखद और बर्दाश्त से बाहर है। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा इंदौर को भिक्षुक पुनर्वसन योजना में शामिल करवाया है। 8.5 करोड़ शहर को भिक्षुक पुनर्वसन बनाने के लिए स्वीकृत भी किए हैं।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.