जून के मुकाबले जुलाई में आधे डोज मिलने व कोविशील्ड अधिक होने से वैक्सीनेशन में अव्वल आने का इंदौर का सपना अधूरा रह गया। भुवनेश्वर पहला शहर बना, जहां 100% आबादी को दोनों डोज लग गए। इंदौर ने एक दिन में सर्वाधिक सवा दो लाख डोज का रिकॉर्ड बनाया पर यहां 84% को कोविशील्ड लगी, जिसके दोनों डोज में 84 दिन का अंतर जरूरी है। भुवनेश्वर में 81% को कोवैक्सीन लगी, जिसके दोनों डोज 28 दिन में लगते हैं।
इंदौर... 26% को ही दोनों डोज
भुवनेश्वर... जिले के वैक्सीनेशन में पीछे
भुवनेश्वर में लक्षित आबादी 9 लाख। सभी का टीकाकरण हो चुका है। भुवनेश्वर खुर्दा जिले में है, जो इंदौर से पीछे है।
यहां वैक्सीन के कुल 23.42 लाख डोज लगे। कोवैक्सीन 19.17 लाख यानी 81.18% को लगी।
नवंबर अंत तक दोनों डोज मिल सकेंगे पूरी आबादी को
इंदौर में जून-जुलाई में 19 लाख यानी 70% आबादी को टीके लगे हैं। इन्हें दूसरे डोज में 84 दिन धैर्य रखना होगा। पूरी आबादी को दोनों डोज नवंबर अंत तक लग पाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.