प्रदेश सरकार 16 दिसंबर को कोविड-19 टीकाकरण के लिए फिर अभियान चलाने जा रही है। इसकी वजह यह है कि इस माह के अंत तक प्रदेश में दूसरा डोज लगवाने से छूट गए लोगों की तादाद एक करोड़ तक पहुंच जाएगी। एक बड़ी आबादी ने अक्टूबर-नवंबर में को-वैक्सीन का डोज लगाया था। 28 दिन बाद उनका दूसरा डोज लगाने की तारीख नजदीक आ चुकी है।
चूंकि अभी भी पहला डोज लगाया जा रहा है। अक्टूबर से को-वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा रहा है, ताकि 28 दिन में इस आबादी को दूसरा डोज लग जाए। ऐसे में इन लोगों की संख्या भी अब ओवरड्यू लाभार्थियों की सूची में आ गई है। इंदौर में करीब 70 हजार लोग ऐसे हैं जो इस सूची में नए जुड़ रहे हैं और जिन्हें दिसंबर के अंत तक दूसरा डोज लगना है।
जिले की लक्षित आबादी 28 लाख 7 हजार 558 है। इससे ज्यादा 31 लाख 5 हजार 704 को पहला डोज लग चुका है। प्रदेश सरकार के अनुसार आने वाले दिनों में करीब एक करोड़ लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए पात्र होंगे, जिन्हें दिसंबर के अंत दूसरा डोज भी लग जाना है। ऐसा माना जा रहा है कि 16 दिसंबर की अवधि तक 50 लाख लोग दूसरा डोज लगवाने से छूट रहे होंगे। इसलिए इस दिन अभियान चलाया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.