इंदौर में टीचर पत्नी से गैंगरेप के आरोपी राजेश विश्वकर्मा का फार्म हाउस तोड़ दिया गया। कार्रवाई के समय उसकी पहली पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मौके पर पहुंची। उसने राजेश की काली करतूतें उजागर की हैं। उसका कहना है कि राजेश पुराना अय्याश है। उसने अपने बच्चों को हक दिलाने न्याय की मांग की। राजेश समेत चारों आरोपी 31 जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में हैं।
बोली- मुझे और बच्चों को हक मिलना चाहिए
‘ये (राजेश विश्वकर्मा) मेरे पति हैं। हमारी शादी 2003 में हुई थी। हम फ्लैट में रहते थे। पहले 5 से 6 साल तो सब ठीक रहा। इसके बाद राजेश के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह दूसरी लड़कियों से बातचीत करने लगे। मैंने आपत्ति जताई, तो हमारे बीच लड़ाई भी होती रहती थी। उसके बाद राजेश फॉर्म हाउस पर रहने लगा। फ्लैट पर आते-जाते रहते थे। लड़कियों की बात पर कई बार राजेश ने मेरे साथ मारपीट भी की थी। करीब एक साल पहले वह काम से रायपुर जाने की बात कहकर गए थे। वहां से लौटकर मेरे साथ मारपीट की। मुझे घर से भी भगा दिया था। इसके बाद मैंने कोर्ट में भी केस लगाया है। दूसरी शादी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मेरे बच्चों का हक बनता है। उसी वजह से यहां आई हूं। बच्चों को हक दिलवाना चाहती हूं। ऐसे शख्स को सजा मिलनी चाहिए।’
कोर्ट में पेश किए गए आरोपी
इंदौर की शिप्रा पुलिस ने बेमेतरा छत्तीसगढ़ की 32 साल की युवती के साथ हुए गैंगरेप के चार आरोपी राजेश विश्वकर्मा, अंकेश बघेल, विवेक व अन्य को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
यहां पढ़िए पूरा मामला:-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.