पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी मंत्री तुलसी सिलावट ने की। वे शुक्रवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शाामिल होंगी। इसके अलावा महू कॉलेज और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।
राज्यपाल शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित DAVV के वार्षिक दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे DAVV परिसर से ही डॉ. बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। शाम 4.30 बजे वे वापस रेसीडेंसी कोठी आएंगी। 20 फरवरी को सुबह 10 बजे वे बड़ा बांगड़दा स्थित सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लायड साइंस के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगी। यहां से वे 11.20 बजे कार से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.