बुधवार को शहर अलग-अलग समय भीगता रहा। दिनभर में 12.4 मिमी (आधा इंच) बारिश रिकाॅर्ड हुई। इसे मिलाकर अब तक कुल 113 मिमी (4.4 इंच) पानी बरस चुका है। गुजरात में बने चक्रवात की वजह से इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश हो रही है। सुबह 10 बजे तक कहीं धूप-छांव चलती रही। दोपहर 12 बजे घने बादल छा गए। पहले पूर्वी हिस्से में बरसे। फिर पश्चिमी शहर में कहीं आधा तो कहीं डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरावट के साथ 30.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को अधिकतम पारा सामान्य से 33.2 डिग्री रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.