दुष्कर्म के मामले में कई दिनों से फरार सरपंच पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरपंच संगीता बिलोनिया के पति विजय बिलोनिया द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था। आरोपी पीड़िता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी दे रहा था। युवती ने इस संबंध में डीआईजी से शिकायत की थी।
तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरडी कानवा अनुसार 23 जुलाई को महिला ने सरपंच पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। सरपंच पति और उसके घर वालों के खिलाफ पहले भी उसकी पत्नी वर्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट से वो बरी हो गया था। पुलिस की मानें, तो आरोपी विजय तीन अन्य महिला को इस तरह का धोखा दे चुका है।
यह है मामला
26 वर्षीय युवती ने तेजाजी नगर थाने में FIR दर्ज कराई थी। युवती के मुताबिक विजय बिलौनिया से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। विजय की पत्नी सरपंच है। दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जब उसने शादी की बात कही] तो सरपंच पति ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के मुताबिक आरोपी ने दो शादियां पहले कर चुका है। अपनी पहली पत्नी वर्षा को मार डाला और उसे आत्महत्या घोषित कर चुका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.