नमो-नमो शंकरा संस्था पतंग महोत्सव में सांसद शंकर लालवानी ने पतंगबाजी की। गिल्ली डंडा खेला और रस्सी भी कूदी। सांसद ने एक पतंग भी काटी। गिल्ला डंडे में सांसद ने गिल्ली उड़ाई तो ज्यादा दूर नहीं गई। एक बार तो वहां मौजूद लोगों ने गिल्ली कैच भी कर ली। इसके बाद उन्होंने रस्सी भी कूदी। प्रोग्राम में युवा, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। खूब नाच-गाना भी हुआ।
इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव में लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला। आयोजन में युवाओं, महिलाओं ने जमकर पतंगबाजी की। यहां मौजूद लोगों ने फ़िल्मी गीतों पर जमकर डांस करा। इस महोत्सव में पतंगबाजी के अलावा गिल्ली डंडा, सितौलिया, नींबू रेस, रस्सी खींच सहित अन्य खेल भी आयोजित हुए।
इन खेलों का आयोजन भी जरूरी
सासंद ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पारम्परिक रूप से मनाते हैं। कोविड के कारण सीमित संख्या में मना रहे हैं, लेकिन आम जनता में काफी उत्साह है। पुराने इंदौर में हजारों पतंग आसमान में हैं। पतंग, सितौलिया और गिल्ली डंडा हमारा पारम्परिक खेल है। इस खेल में समरसता का भाव आता है। खेल भावना झलकती है। इन खेलों को गांव में ज्यादा खेला जाता है, हम चाहते हैं कि शहर में भी ये खेल आयोजित हों। हमारा मकसद है कला और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना चाहते हैं।
महिलाओं ने किया डांस
प्रोग्राम में शामिल हुई महिलाओं ने रस्सी खींच, नींबू रेस में उत्साह से हिस्सा लिया। इसके साथ ही रस्सी खेल में जितने के बाद महिलाओं ने फ़िल्मी गीतों पर जमकर डांस किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.