धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में कुछ रोज पहले महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने पहले महिला को गोली मारी, फिर चाकू से गोदा और सबूत मिटाने के लिए लाश जला दी थी।
धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं- गोविंद और सोहन। सोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गोविंद अभी फरार है। गोविंद महिला का प्रेमी है। दरअसल, ये पूरा मामला एक लड़की की शादी से जुड़ा है। महिला ने लड़की की शादी कराई थी, जो एक महीने बाद ही ससुराल से लौट आई। इसी बात पर आरोपियों और महिला का विवाद चल रहा था
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.