कांग्रेस ने साधा शिवराज के मंत्री पर निशाना:प्रदेश सचिव बोले; संस्कृति मंत्री को भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं

इंदौर6 महीने पहले

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधाते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृित का ज्ञान नहीं है। कैबिनेट मंत्री के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप भी लगाए है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा में एंट्री को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि गरबा में कोई वर्ग विशेष ही आए, ऐसा नहीं है। दूसरे समुदाय के लोग भी गरबा में आ सकते हैं, लेकिन वे अपनी मां, बहन और बेटियों को भी साथ लेकर आए। गरबा में परिचय पत्र देखकर प्रवेश दिया जाएगा।

उनके इस बयान को लेकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर सोची समझी साजिश के तहत बयान जारी करके तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। गरबों को लेकर उलजलूल बयान जारी करना संविधान एवं निजता का उल्लंघन हैं। मंत्री को भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं है।

सीएम को लिखा लेटर
उन्होंने कहा कि गरबा गुजरात का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। यह नाम संस्कृत के गर्भ-द्वीप से है। गरबा नृत्य के लिए कम से कम दो सदस्यों का होना अनिवार्य होता है। प्रदेश सचिव ने सीएम के लेटर लिखकर कैबिनेट मंत्री के उट पटांग बयानों पर लगाम लगाने के लिए अनुरोध किया है।