• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Minister Saklecha Said Startup Policy Will Be Launched From Indore, Prime Minister Will Be Virtual In The Launch

MP 'स्टार्टअप पॉलिसी' बनाने वाला पहला राज्य:मंत्री सकलेचा बोले-इंदौर से लॉन्च होगी, एक करोड़ रुपए तक ग्रांट देगी सरकार

इंदौरएक वर्ष पहलेलेखक: अभिषेक दुबे
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के MSME मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) ओम प्रकाश सकलेचा ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि इंदौर के लिए स्टार्टअप पॉलिसी तैयार है। जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट एग्रीकल्चर स्टार्टअप है, जिसे 200 गुना बढ़ाएंगे। वहीं Infosys और TCS अगले 2 साल में 10 हजार नए रोजगार देगी।

भास्कर- मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने अलग से स्टार्टअप पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी में क्या है? मंत्री सकलेचा ​​​​​- मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जो खुद की स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च करने वाला है। सरकार ने इन्वेस्टर फ्रेंडली और एप्लॉयमेंट जनरेशन फ्रेंडली पॉलिसी तैयार की है। स्टार्टअप पॉलिसी में हमने तय किया है कि सरकार 1 करोड़ रुपए तक की ग्रांट स्टार्टअप्स को देगी।

भास्कर- इस पॉलिसी में क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं ?
मंत्री सकलेचा- स्टार्टअप शुरू करने के लिए जो मदद चाहिए वह सब सरकार देने को तैयार है। पॉलिसी में हमने तय किया है कि नए शुरू होने वाले स्टार्टअप को मार्केटिंग में सपोर्ट करेंगे, एन्वायरनमेंट में सपोर्ट करेंगे। स्टार्टअप शुरू करने के लिए अगर एम्प्लॉय को ट्रेनिंग देनी पड़ेगी​​​​​​ तो उसे 11 हजार 500 रुपए से लेकर 13 हजार रुपए तक ट्रेनिंग कास्ट भी सरकार देगी।

भास्कर- स्टार्टअप शुरू करने के लिए राज्य सरकार की पॉलिसी किस तरह से मदद करेगी? मंत्री सकलेचा- प्रदेश में कोई स्टार्टअप शुरू करेगा और वह किराए की जगह लेगा तो उसे 5 हजार रुपए महीना ऑफिस किराया देंगे। वहीं स्टार्टअप शुरू करने के साथ ही 10 से 20 इंटर्न को नौकरी देगा, तो 5 हजार रुपए महीना सरकार भी उसकी तनख्वाह में कॉन्ट्रीब्यूट करने को तैयार है।

भास्कर- स्टार्टअप को ग्रांट देने का रेश्यो क्या रहेगा?
मंत्री सकलेचा- स्टार्टअप में कोई पुरुष कैपिटल इन्वेस्टमेंट करता है तो उसे 40 प्रतिशत, महिला है तो 48 प्रतिशत और एसी-एसटी होगा तो उसे 50 प्रतिशत ग्रांट देंगे। यह रेश्यो अलग-अलग कैटेगरी में वैरी करेगा। वहीं स्टार्टअप में हमारा टारगेट है कि एग्रीकल्चर स्टार्टअप को 200 गुना बढ़ाएंगे।

भास्कर- स्टार्टअप पॉलिसी कब लॉन्च होगी और वह किस स्वरूप में लॉन्च होगी?
मंत्री सकलेचा- यह तय है कि स्टार्टअप पॉलिसी को इंदौर से ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कब यह अभी तय होना बाकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जिस दिन तारीखों का कॉम्बिनेशन हो जाएगा, उस दिन स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च हो जाएगी। कोशिश कर रहे हैं पॉलिसी जल्द ही लॉन्च हो जाए।

भास्कर- Infosys और TCS का आपने बचाव किया था। आने वाले समय में कंपनियां कितने लोगों को रोजगार देने वाली हैं?
मंत्री सकलेचा- दोनों कंपनियां जब से स्थापित हुईं, तब से अब तक 4 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार दिया था। मैने कंपनियों के अधिकारियों से बात की। 6 महीने में 6 हजार लोगों को रख चुके हैं, ऑन पेपर डेटा है। 10 हजार नए रोजगार अगले 2 साल में यहीं दोनों कंपनियां देगीं।