LIVE अपडेट्स इंदौर:दो बेटियों के विदा करने के बाद मां ने खाया जहर, मौत

इंदौर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला का नाम चंदा (40) पति मुरली माली निवासी देवेन्द्र नगर है। परिवार के मुताबिक उनकी दो बेटियों की रविवार को शादी थी। रविवार को उनकी बारात विदा करने के बाद मां ने जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिये दशहरा मैदान के यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहा है।