पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अविनाश रावत, एप्पल अस्पताल का एक और कारनामा सामने आया है। यहां प्राइवेट रूम में एक के बजाय दो-दो मरीजों काे भर्ती किया जा रहा है और दोनों से प्राइवेट का चार्ज वसूला जा रहा है। जिस रूम के अस्पताल को 7500 से 10 हजार रु. मिलना चाहिए, उसमें सीधे 15 से 20 हजार रु. यानी दोगुना कमाई हो रही है।
अस्पताल ने छठे फ्लाेर के 14 प्राइवेट रूम में से 10 में एक-एक पलंग बढ़ा दिया है। अब यहां 32 के बजाय 42 रूम हो गए हैं। मरीजों के शिकायत करने पर कहा जाता है कि कोविड मरीज बढ़ रहे हैं, एडजस्ट करना होगा।
कागजों में 401 में भर्ती, रखा रूम नंबर 611 में
जावरा के वरुण श्रोेत्रिय को 24 अगस्त को रूम नं. 611 में रखा। दो दिन बाद पत्नी शशिप्रभा पॉजिटिव आईं। कागजों में शशि को रूम नं. 401 में भर्ती करना बताया, जबकि उन्हें वरुण के रूम में ही भर्ती किया। शशि के पेपर में सेमी प्राइवेट का जिक्र था, लेकिन चार्ज प्राइवेट का वसूला।
वरुण ने बताया कि उनके रूम में पत्नी को ही रखा, इसलिए आपत्ति नहीं ली। बताते हैं कि शशि को जहां से शिफ्ट किया, वहां दूसरा मरीज भर्ती कर दिया।
अस्पताल नहीं माना तो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए
राऊ की सप्तश्रृंगी कॉलोनी के चंद्रशेखर परांजपे 28 अगस्त को एपल हॉस्पिटल के प्राइवेट रूम नंबर 617 में भर्ती हुए। इसी रूम में एक अन्य मरीज मित्तल को भी भर्ती कर दिया। दो दिन बाद मित्तल चले गए तो दूसरा मरीज आ गया। परांजपे ने आपत्ति ली तो सुनवाई नहीं हुई। इस पर वे 1 सितंबर को यहां से अरबिंदो शिफ्ट हो गए।
रूम चार्जेस भी बढ़ा दिए
हॉस्पिटल में सेमी प्राइवेट रूम का चार्ज आम दिनों में 2 से ढाई हजार रुपए होता है, उसे बढ़ाकर 3500 से 4500 कर दिया है। प्राइवेट रूम का अधिकतम 7500 था, उसे बढ़ाकर 10 हजार तक कर दिया है।
रूम रेंट में भोजन शामिल, फिर भी अलग से 950 रुपए की वसूली
हॉस्पिटल के रूम चार्ज में चाय, नाश्ता और दोनों समय का भोजन शामिल है, लेकिन कोविड मरीजों से 500 रुपए मील और 450 रुपए डायटीशियन विजिट के अलग से वसूले जा रहे। यानी हर दिन मरीज को रूम रेंट के अलावा 950 रुपए अलग से देना पड़ रहे।
अस्पताल की सफाई; रिश्तेदार-परिचित को ही एक रूम में रखा
मरीज बढ़ रहे हैं और रूम कम हैं। प्राइवेट में कभी-कभी दो मरीज भर्ती करते हैं, लेकिन कोशिश होती है कि रिश्तेदार या परिचित को ही रखें। दोनों से सेमी प्राइवेट का चार्ज लेते हैं। किसी से प्राइवेट का चार्ज लिया है तो गलती सुधार देंगे।
- कर्नल अनुपम गुप्ता, असि. डायरेक्टर, एप्पल हॉस्पिटल
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.