इंदौर की एक नव-विवाहिता ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति नपुंसक हैं। उसे गंभीर बीमारियां है, बीमारियां छुपा कर शादी की गई। हनीमून पर भी उन्होंने मुझसे रिलेशन नहीं बनाए। मैंने आपत्ति ली तो कहा कि वह पति धर्म नहीं निभा सकते। शादी के ठीक पहले जबरदस्ती मेरे परिजनों से 5 लाख वसूले गए।
शादी से एक दिन पहले मांगे 5 लाख कैश और गोल्ड
थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नव-विवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र बावसकर, सास शिल्पा, ननद मेघना और नंदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में उसकी शादी हुई थी। दहेज लोभी ससुराल वालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपए और 5 तोला गोल्ड की मांग कर दी। परिवार वालों ने शादी के लिए व्यवस्था कर उन्हें पैसा और सोना दिया। जिसके बाद शादी हुई।
एक हफ्ते ही ससुराल में रही, पति रहे दूर-दूर
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। पति भूपेंद्र ने मुझसे रिलेशन नहीं बनाए। बाद में हनीमून पर गए, वहां भी पति मुझसे दूर-दूर ही रहा। मैंने इस पर आपत्ति ली तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। मैंने विरोध किया। मैं वापस अपने ससुराल मुंबई पहुंची। यहां ससुराल वाले बाद में 10 लाख रुपए की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बता कर प्रकरण दर्ज करवाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.