पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मांगलिया स्थित सांची दूध के गोदाम में शनिवार अलसुबह सुलगी आग ने भीषण रूप ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि दूर से धुआं नजर आ रहा था। आग यहां एक गोदाम में लगी थी, जहां पर पैकिंग मटेरियल रखा हुआ था। दमकल टीम ने पीछे से दीवार तोड़कर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कितने की नुकसानी हुई है इसका अभी आंकलन तो नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का सामान जल गया है।
मिली जानकारी अनुसार मांगलिया स्थित सांची प्लांट के भीतर ही पैकिंग का काम भी होता है। यहां पर पैकिंग मटेरियल गाेदाम भी बना हुआ है। अलसुबह 5 बजे कर्मचारियों ने देखा कि गोदाम से धुआं उठ रहा है। इसके बाद उच्च अधिकारियों सहित तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यहां पर भीतर जाने के लिए एक ही गेट है। ऐसे में आग बुझाने में समस्या आ रही थी। इसके बाद तत्काल टीम ने पीछे की एक दीवार काे तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। यहां पर सुरक्षित माल को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया गया। साथ ही एक टीम आग बढ़े नहीं, इसलिए पानी का छिड़काव करने लगी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद 50 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में पैकिंग मटेरियल रखा था, जिसमें प्लास्टिक भी शामिल थी। इसी कारण आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप ले लिया था। बताया जा रहा है कि गोदाम में बहुत ज्यादा मटेरियल नहीं होने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.