पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मूसाखेड़ी में रहने वाली एक महिला और उसके ट्रैफिक जवान पति को झुलसी हालत में बुधवार रात एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजन ने पुलिस को सैनिटाइजर से जलने की बात बताई।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार गोविंद पिता राजू और उसकी पत्नी आरती को बर्न यूनिट में भर्ती करवाया है। बताते हैं आरती दाल फ्राई कर रही थी। किचन में अलमारी के ऊपर सैनिटाइजर की शीशी रखी थी, जो बर्तन निकालने के दौरान गिर गई और उसका सैनिटाइजर आरती के कपड़ों पर गिर गया।
गैस नजदीक होने से आग भभकती हुई आरती के कपड़ों ने पकड़ ली। उसके चीखने की आवाज सुन अगले कमरे में बैठा पति आया और उसे बचाने लगा। इसमें उसके भी हाथ झुलस गए। बताते हैं पत्नी 45 प्रतिशत झुलस गई। गोविंद ट्रैफिक थाने में पदस्थ है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.