पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रेमी को वॉट्सएप पर आत्महत्या करने का मैसेज भेजकर जीवन की फैल में रहने वाली 24 साल की युवती ने शनिवार सुबह 3.30 बजे घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। परदेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के मुताबिक, युवती का नाम प्रिया रैगर था।
सुबह जब उसकी दादी बाथरूम पहुंची तो घटना का पता चला। परिजन ने बताया कि पांच साल से उसका पास में रहने वाले युवक ललित वानखेड़े से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे शादी की बात भी चल रही थी। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई और उसने मैसेज किया तुम मुझसे बात नहीं करोगे तो मैं फांसी लगा लूंगी। इसके बाद उसने जान दे दी।
पुलिस को प्रेमी ने बताया कि वह जब भी उससे गुस्सा होकर बात नहीं करता तो वह हर बार फांसी लगाने की धमकी देती थी। उसे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। वरना वह उससे बात कर लेता। उसे लगा कि वह सुबह तक मान जाएगी।
पिता बोले - बेटी को अपशब्द कहता था प्रेमी
युवती के पिता अनिल रैगर का आरोप है कि बेटी 10वीं में पढ़ती थी, तब से ललित से प्रेम करती थी। बीच में दोनों में गलत फहमी हो गई। वह ब्रेकअप की धमकी देता था। कुछ समय के लिए वह दिल्ली गया। वहां से लौटा तो फिर दोनों में विवाद हुआ। इससे वह गुस्सा हो गई थी।
नौकरी जाने से दुखी युवक ने जान दे दी
आजाद नगर थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दिनेश ठाकुर ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगा ली। परिजन का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उसे काम नहीं मिला। वह कई बार अपने ठेकेदार के पास काम मांगने गया, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके तीन बच्चे हैं। वह हमेशा सोचता था कि इनका क्या होगा। इसके चलते उसने फांसी लगा ली।
नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई : लसूड़िया में रहने वाली नाबालिग लड़की ने बहन के घर फांसी लगा ली। वह मूलतः सागर की थी। इंदौर में बहन के साथ नौकरी करती थी। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.