पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर में पंद्रह साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद जो बात सामने आई, वह चौंकाने वाली है। ये मामला रईसजादों के सिंडीकेट और नशे की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर करता है। आइए आपको बताते हैं। कैसे एक लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर रईसजादे उसके साथ गैंगरेप करते रहे। उसे इस हद तक नशे का आदी बना दिया कि वो सुधबुध ही खो बैठी।
ब्राउन शुगर का नशा कराने के बाद रेप करते थे ताकि सुधबुध ही न रहे
लड़की माता-पिता और बहन के साथ रहती है। गरीबी के कारण सुख-सुविधाओं का अभाव है। उसे चमक-दमक वाली जिंदगी आकर्षित करती थी। वह 14 नवंबर 2020 को घर के पीछे मैदान में घूम रही थी। यहां अमन गजनी अपने कुछ दोस्तों के साथ नशा कर रहा था। पास ही महंगी बाइक खड़ी थी। बाइक देखकर लड़की उनके पास चली गई। लड़कों के पास महंगा मोबाइल था, जिस पर वह गेम खेल रहे थे। लड़की को देख उन्होंने माेबाइल आगे बढ़ाया और पूछा- क्या तुम्हें भी गेम खेलना है। लड़की ने हामी भर दी।
मोबाइल पर कुछ देर गेम खेलने के बाद लड़के उसे बाइक पर बैठाकर बिंदु आंटी के घर ले गए। यहां नशे का हर सामान मौजूद था। घर में धुएं का छल्ला उड़ रहा था। कुछ लड़के ब्राउन शुगर पी रहे थे। धुएं का छल्ला बनता देख लड़की को उत्सुकता हुई। गजनी ने उसे नशे के सामान ऑफर किए। धुंए के छल्ले उड़ाने के बाद लड़की को ब्राउन शुगर का नशा कराया गया। लड़की के सुध-बुध खोने के बाद दो से तीन युवकों ने बिंदु के घर पर ही उसका रेप किया।
लड़की के होश में आने पर गजनी ने उसे और ब्राउन शुगर दिया। बाइक पर कुछ देर घुमाने के बाद उन्होंने लड़की को घर छोड़ दिया। इस दौरान दोनों में अच्छी पहचान हो गई। कुछ दिनों बाद गजनी लड़की से मंदिर पर मिला और उसे लेकर लसुड़िया इलाके के एक होटल पहुंचा। यहां उसने लड़की से संबंध बनाए। एक दिन अचानक लड़की के पिता काम से जल्दी लौट आए। उन्होंने छोटी बहन से उसके बारे में पूछा। बहन ने बताया कि वह रोज कहीं चली जाती है और देर शाम लौटती है। इसके बाद पिता ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी।
भोपाल, इंदौर में भटकते रहे पिता, घर से अचानक भाग गई बेटी
लड़की के पिता ने एक दिन उसे गजनी की बाइक पर घूमते देख लिया। इसके बाद पिता ने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। ड्रग्स की लत के कारण लड़की मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। वह रोज घर में विवाद करने लगी। मौका मिलते ही वह गजनी से मिली। पिता ने फिर उसे गजनी के साथ देख लिया। लड़की के पिता को पास आता देख गजनी उसे छोड़ कर भाग गया। उस दिन भी लड़की ने बहुत अधिक ब्राउन शुगर का नशा किया हुआ था। वह इतनी मदहोश थी कि पिता को कुछ समझ नहीं आया।
परेशान पिता को किसी ने भोपाल जाने की सलाह दी। पिता उसे लेकर भोपाल चाइल्ड लाइन पहुंचे। यहां से संबंधित थाने जाकर मदद लेने की सलाह दी गई। इंदौर आते समय रात होने के कारण उन्होंने सुबह थाने जाने का फैसला किया, लेकिन 27 दिसंबर की सुबह लड़की अपने घर से बिना बताए भाग गई।
एक जनवरी को लड़की वापस लौटी। पिता उसे साथ लेकर सीधे विजय नगर थाने पहुंचे। यहां पुलिसकर्मी धनवंतरी ने पुलिस से शिकायत करने और लड़की को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाने की सलाह दी। चाइल्ड लाइन में लगातार लड़की को भर्ती रखा गया। कुछ दिन के बाद जब उसे ठीक लगा। उसने आरोपियों के नाम बताते हुए पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस ने चार आरोपी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.