पुलिस जांच में खुलासा:पत्नी की हत्या कर सुसाइड नोट वायरल किया, फिर खुद फांसी लगाकर जान दी

इंदौर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • न्यू गोविंद नगर में दंपती की मौत की 14 दिन बाद सुलझी गुत्थी

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने वॉट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट वायरल कर फांसी लगा ली थी। करीब 14 दिन की जांच के बाद बाणगंगा पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार 1 जुलाई की रात न्यू गोविंद नगर में 26 वर्षीय जगमोहन पटेल और उसकी 21 वर्षीय पत्नी मुस्कान का शव मिला था।

पत्नी का शव नीचे था और पति का शव ऊपर लटका था। दोनों विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले थे। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पत्नी की हत्या हुई है। उसे पति ने इतना पीटा कि उसके प्राण निकल गए। मुस्कान के परिजन ने आरोप लगाया कि वह बेटी के चरित्र पर शक करता था। दहेज में पांच लाख रुपए मांगता था।

सुसाइड नोट में प्रेमी व ससुराल पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप
सीएसपी के मुताबिक, जगमोहन ने सुसाइड नोट में पत्नी मुस्कान, उसके प्रेमी संजीव कुशवाह, पिता राजू माली, मां विनिता माली, मुस्कान की नानी कृष्णा बाई, मुस्कान के भाई गोलू माली के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जगमोहन का कहना था कि सभी ने 21 अप्रैल की रात 3 बजे मुझे संजीव के घर बुलाया। पांच लाख रुपए मांगे। मना किया तो पहले मारपीट की। फिर जान से मारने की धमकी दी।

मुस्कान के पिता ने संजीव से एक लाख रुपए ले रखे हैं। इसलिए वे भी उसका साथ देते थे। वे लोग मुस्कान को संजीव के पास छोड़कर जाने के लिए दबाव बना रहे थे। जबकि हमारी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। ये सभी लोग हम दोनों को परेशान कर रहे थे। मैं जगमोहन इन लोगों की वजह से आत्महत्या करने जा रहा हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग हैं।